Move to Jagran APP

नशे में धुत हो बारात लेकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन बोली- चल फूट यहां से

बिहार पुलिस का एक सिपाही नशे में धुत होकर शादी करने दुल्‍हन के घर जा पहुंचा। इसके बाद उसने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। यह तमाशा देख दुल्‍हन ने शादी से इनकार कर दिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 10:56 PM (IST)
नशे में धुत हो बारात लेकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन बोली- चल फूट यहां से
नशे में धुत हो बारात लेकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन बोली- चल फूट यहां से

भागलपुर [जेएनएन]। दूल्‍हा शराब के नशे में धुत होकर शादी करने दुल्‍हन के घर बारात लेकर आया। इसकी जानकारी मिलने पर दुल्‍हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसने दूल्‍हा को लताड़ लगाकर भागने काे कहा। घटना से मचे हंगामा के बाद पहुंची पुलिस ने शराबी दुल्‍हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना भागलपुर के कहलगांव के अकबरपुर गांव में योगेंद्र रजक की पुत्री की शादी के दौरान हुई। दूल्‍हा नालंदा जिले में बिहार पुलिस का सिपाही है।
योगेंद्र रजक ने अपनी बड़ी पुत्री की शादी सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पैन गांव निवासी राजकिशोर रजक के पुत्र उदय रजक के साथ तय की थी। उन्होंने गिफ्ट में छह लाख रुपये एवं अन्य सामान भी दिए थे। बीते गुरुवार को शादी होनी थी। देर रात करीब 70 बाराती आए। घर में उत्सव का माहौल था। गांववाले बारातियों के स्वागत में लगे हुए थे।
इस बीच डीजे बजाने और नाचने-गाने के सवाल पर लड़का और लड़की पक्ष में विवाद हो गया। कई बाराती शराब के नशे में थे। दूल्हा भी शराब के नशे में धुत होकर लड़की पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करनी शुरू कर दी।
गांववाले और परिजन माहौल शांत करने का प्रयास करते रहे, परंतु दूल्हा अपना पुलिसिया रौब दिखाते हुए हंगामा करता रहा। मारपीट की घटना में लड़की के मामा प्रसून कुमार रजक, नाना धर्मराज रजक, चाचा शिवशंकर रजक घायल हो गए। कई अन्‍य लोगों को भी चोटें आईं। घटना से आहत दुल्‍हन ने शादी से इनकार कर दिया।

loksabha election banner

सूचना पर पुलिस पहुंची और माहौल को शांत कराकर शराबी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूल्हे के पिता को भी थाना ले गई। इसके बाद दुल्‍हन को समझाने का दौर शुरू हुआ। लेकिन कहलगांव थाने पहुंची दुल्‍हन ने शादी से इनकार कर दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलनवाज अहमद के सामने कहा कि शराबी लड़के से शादी नही करेगी। ऐसे में बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.