आपसी विवाद में गला घोंटकर युवक की हत्या
जेएनएन, मनसाही/कटिहार। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफला मखदमपुर में आपसी विवाद में मु. आफताब
जेएनएन, मनसाही/कटिहार। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफला मखदमपुर में आपसी विवाद में मु. आफताब (19) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बांसबाड़ी से उसका शव बरामद किया है। मामले में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार मु. आफताब शनिवार की शाम बाजार गया था। वहां गांव के ही मु. आमिर से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। रात में आफताब घर नहीं लौटा। इधर देर रात तक बेटे के घर नहीं लौटने पर उसकी मां कालो खातून सहित अन्य परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने बांसबाड़ी के पास आफताब के शव को देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी। गला घोंटकर आफताब की हत्या की गई थी। आफताब के पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ ननिहाल में ही रहता था। घटना को लेकर मृतक की मां कालो देवी ने मु. आमिर सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
---------
मखदमपुर से युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की मां के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अर¨वद कुमार
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष, मुफस्सिल