विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: जदयू नेता के घर पर बम से हमला, धमाके से दहशत में लोग; एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

By Kaushal Kishore MishraEdited By: Roma Ragini
Published: Fri, 21 Jul 2023 10:29 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2023 10:36 AM (IST)

Bihar Crime भागलपुर के बबरगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर स्थित दुर्गेश साह के आवास पर बम से हमला किया गया। आक्रोशित ...और पढ़ें

Bihar: भागलपुर में जदयू नेता के घर पर बम से हमला
Bihar: भागलपुर में जदयू नेता के घर पर बम से हमला

HighLights

  1. डराने के लिए बदमाशों ने फेंका बम
  2. जदयू नेता दुर्गेश साह एक मामले में हो चुका है गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बदमाशों ने जदयू नेता दुर्गेश साह के घर पर गुरुवार की शाम बम से हमला कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई।

जदयू नेता दुर्गेश साह के घर पर गुरुवार की शाम बम से हमला कर बदमाशों ने अफरातफरी मचा दी। घटना बबरगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर स्थित दुर्गेश साह के आवास पर हुई।

धमाके के बाद आक्रोशित लोगों ने दो हमलावरों में एक सत्यम को दबोच कर पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बबरगंज पुलिस के मौके पर पहुंच जाने पर उसे लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, बम के हमले में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन धमाके से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

मौके से भागने में सफल रहे बदमाश की पहचान संदीप यादव के रूप में हुई है। बबरगंज पुलिस के मुताबिक, संदीप गैंगवार में मारे गए अपराधी सागर यादव का भाई है, जिसकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

वहीं, गिरफ्तार बदमाश सत्यम ने पुलिस को बताया कि तीन दिनों पहले कुख्यात कुंदन यादव ने महेशपुर से मुकेश पाल नामक युवक को अगवा कर मड़वा इलाके ले गया था। इसकी शिकायत दुर्गेश साह ने बबरगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार से की थी।

दुर्गेश साह ने ही पुलिस को बताया था कि मुकेश को कुंदन अपने सहयोगियों के साथ अगवा कर मड़वा इलाके की तरफ ले गया है। 

डराने के लिए फेंका था बम

बताया जा रहा है कि तीन दिनों पूर्व उक्त घटना की शिकायत से गुस्साए बदमाशों ने दुर्गेश साह को भयभीत करने के इरादे से महेशपुर स्थित घर पर एक बम फेंक दिया। गिरफ्तार बदमाश सत्यम ने कहा है कि उसे और संदीप को एक बम गली में फेंकने काे कहा गया था। उसे किसने बम फेंकने को कहा था, इसकी जानकारी पूछताछ में उसने पुलिस को दी है।

जेल गेट पर हुई थी दुर्गेश शाह की गिरफ्तारी

जदयू नेता दुर्गेश साह का विवादों से नाता रहा है। उसे 17 फरवरी 2023 को जेल में बंद बाबा गैंग के सरगना गौरव गोस्वामी को प्याज में गांजा छिपा कर देते समय विशेष केंद्रीय कारा के गेट पर गिरफ्तार किया गया था। तब प्याज से 28 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। बड़े प्याज को अंदर से खोखला कर उसमें गांजा छिपाया गया था। उस समय दुर्गेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था।