Move to Jagran APP

BP मरीज ठंड से बचें, मांसाहार भोजन को करें बाय-बाय

बच्चे हो या वयस्क ठंड से बचें। खासकर कर रक्तचाप के मरीजों को ठंड से बचना जरूरी है। दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में डॉ. विनय कुमार झा ने कई चिकित्सकीय टिप्स दिए। जानिए

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 09:20 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 07:50 AM (IST)
BP मरीज ठंड से बचें, मांसाहार भोजन को करें बाय-बाय
BP मरीज ठंड से बचें, मांसाहार भोजन को करें बाय-बाय

भागलपुर (जेएनएन)। बच्चे हो या वयस्क ठंड से बचें। खासकर कर रक्तचाप के मरीजों को ठंड से बचना जरूरी है। ठंड में दिमाग की रक्त नलिकाओं के सिकुडऩ से ब्रेन हेमरेज होने की आशंका बनी रहती है। इस कारण रक्तचाप के मरीजों धूप निकलने के बाद ही टहलना चाहिए। मांस-मछली नहीं खाना चाहिए। सर्दी-खांसी होने पर हल्का गर्म पानी पीने से राहत मिलेगी। इसके अलावा प्रतिदिन तुलसी के 10-15 पत्ते खाने और काढ़ा पीने से भी आराम होगा। ठंड के मौसम में नमी कम होने से त्वचा रुखी हो जाती है। नमी को बचाने के लिए पानी ज्यादा पीना चाहिए। गैस्टिक से पेट, पीठ, सिर और छाती में दर्द होने लगता है। ऐसे में चिकित्सक की अनुमति से दर्द निवारक दवा खानी चाहिए। फास्ट फूड के बजाय मौसमी फलों के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उक्त सलाह जेएलएनएमसीएच में पदस्थापित फिजीशियन डॉ. विनय कुमार झा ने दी। वे रविवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित प्रश्न पहर में पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

loksabha election banner

प्रश्न : ठंड के मौसम में पैर की त्वचा फटने लगती है।

शैलेंद्र, सुल्तानगंज

उत्तर : एलर्जी की वजह से त्वचा फटती है। ठंड में त्वचा रुखी होने लगती है। खून की नली सिकुड़ जाती है। इस कारण त्वचा का रंग भी बदल जाता है। पानी ज्यादा पीना चाहिए।

प्रश्न : मेरी उम्र 13 वर्ष है। ठंड में खांसी ज्यादा होने लगती है।

अंकित

उत्तर : एलर्जी की वजह से ऐसा होता है। साथ ही इस मौसम में वायरस का प्रकोप बढ़ जाता है। संक्रमण से बचने के लिए अच्छी तरह हाथ धोकर खाना खाएं।

प्रश्न : गठिया है। जोड़ों में दर्द रहता है।

हीरालाल प्रजापति, सजौर

उत्तर : यूरिक एसिड और मधुमेह की जांच करवा लें। गर्म पानी से सेंके। ठंड से बचें और ढीला कपड़ा पहनें।

प्रश्न : मुझे गैस्टिक है। कितने दिनों तक गैस्टिक की दवा खाएं, इसका साइड इफैक्ट भी है।

अरविंद, कुमार, सुलतानगंज

उत्तर : लगातार कई महीनों तक गैस्टिक की दवा नहीं खानी चाहिए। इससे शरीर में एसिड बनना बंद हो जाता हे। इसके चलते कई बीमारियां हो सकती हैं। एक माह दवा का सेवन करें। अगर फिर गैस अथवा जलन हो तो तीन-चार दिनों तक दवा खा लें। रात में कम भोजन करें। सकारात्मक सोच रखें।

प्रश्न : मेरी उम्र 15 वर्ष है। आंख और सिर में दर्द रहता है और पेशाब भी पीला होता है।

विजय, पीरपैंती

उत्तर : संक्रमण होने की वजह से पेशाब पीला हो सकता है। विकोलाय भी होने की आशंका है। किसी चिकित्सक से मिलें और आंख की भी जांच करवा लें।

प्रश्न : पिता की उम्र 55 वर्ष है। उनके घुटने में दर्द रहता है।

रमेश सिंह, पीरपैंती

उत्तर : ठंड या यूनिक एसिड बढऩे से भी दर्द होता है, जांच करवा लें।

प्रश्न : खाना खाने के बाद पेट के उपरी हिस्से में दर्द होने लगता है।

मोनू साह, वारसलीगंज

उत्तर : सुबह फल खाएं। पेट खाली रहने से गैस बनती है। इस कारण भूख लगे तो खाना खा लें।

प्रश्न : सात माह से सिर में दर्द हो रहा है। कभी-कभी पेट में भी दर्द होता है।

शाकिर अली, नारायणपुर

उत्तर : रक्तचाप की समस्या हो सकती है, जांच करवा लें। आंख की भी जांच करवाएं।

प्रश्न : पेट में दर्द है और सर्दी-खांसी भी है।

सुधीर, नारायणपुर

उत्तर : ठंड से बचें। सर्दी-खांसी है तो तुलसी का काढ़ा पीएं। प्रतिदिन 10-15 तुलसी का पत्ता खाएं। रात में कम खाना खाएं। खाना खाने से पहले हाथ की अच्छी तरह सफाई कर लें।

प्रश्न : मोटर साइकिल से यात्रा कर रहे थे, अचानक सिर में दर्द हो गया।

राम प्रकाश, अकबरनगर

उत्तर : ठंड लगने की वजह से सिर में दर्द हुआ है। गर्म पानी का भाप लें, गलगला करें।

प्रश्न : मेरी उम्र 18 वर्ष है। भारी वजन उठाने और पैदल चलने पर छाती में दर्द होता है।

राकेश कुमार, पीरपैंती

उत्तर : गैस्टिक से भी छाती में दर्द होता है। इसके अलावा अचानक भारी वजन उठाने से भी दर्द होता है। मिर्च-मसाला नहीं खाएं, खाली पेट चाय भी नहीं पीएं। प्रतिदिन तीन से चार लीटर पानी पीएं।

प्रश्न : दो माह पहले मुझे हेपेटाइटिस बी हुआ था। कभी-कभी छाती और पेट में दर्द होता है।

राजू दुबे, पीरपैंती

उत्तर : संक्रमित सूई या रक्त चढ़ाने से भी हेपेटाइटिस बी होता है। नियमित जांच कराएं। अगर जौडिंस नहीं भी है फिर भी हेपेटाइटिस बी की जांच करवाना नहीं छोड़ें, क्योंकि कई माह तक दवा खानी पड़ती है।

प्रश्न : खांसने पर छाती में दर्द होता है। यह स्थिति एक सप्ताह से है। हल्का बुखार भी रहता है। बलगम नहीं निकलता है।

तारिक, हुसैनाबाद

उत्तर : एक्सरे करवा लें। हो सकता है टीबी हो। बिना चिकित्सक की सलाह से दवा नहीं खाएं। ठंडा पानी नहीं पीएं। गर्म पानी में नमक डालकर गलगला करें।

प्रश्न : छाती में प्राय: दर्द होता है। किसी भी समय दर्द होने लगता है।

सुमन, जगदीशपुर

उत्तर : गैस्टिक होने से छाती में दर्द होता है। इको और ईसीजी करवा लें।

प्रश्न : पिछले एक वर्ष से बुखार रहता है। दवा देने के बाद बुखार उतर जाता है फिर 15 दिनों के बाद बुखार हो जाता है।

राजीव कुमार, जगदीशपुर

उत्तर : टीबी या टायफायड भी हो सकता है। पेशाब का कल्चर करवा लें। अस्पताल में सारे इलाज की व्यवस्था निशुल्क है।

प्रश्न : मेरी उम्र 20 वर्ष है। पेट की चर्बी बढ़ गई है। वजन 80 किलोग्राम है। वजन कैसे कम करूं।

रिंकू सिंह, भागलपुर

उत्तर : शारीरिक श्रम करें। वसायुक्त भोजन करने से परहेज करें। फास्ट फूड नहीं खाएं। मौसमी फलों का सेवन करें और नियमित व्यायाम करें।

प्रश्न : पेट में दर्द रहता है। कभी-कभी छाती और पीठ में भी दर्द होने लगता है।

मनोज श्रीवास्तव, भागलपुर

उत्तर : पेट में कीड़ा भी हो सकता है। इससे भी पेट में दर्द रहता है। कृमिनाशक दवा लें। गैस्टिक भी हो सकता है। खानपान में परहेज करें।

प्रश्न : कुछ भी खाते हैं, पचता नहीं है। बार-बार शौच जाने की इच्छा करती है।

मीना कुमारी, भीखनपुर

उत्तर : गैस्टिक से भी खाना नहीं पचता है। अस्पताल में जांच करवा लें। तत्काल मिर्च-मसालायुक्त भोजन करने से परहेज करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.