Move to Jagran APP

BJYM Conference: सिर्फ चुनाव के लिए नहीं करें काम, बल्कि समाज को नई दिशा दें कार्यकर्ता

BJYM Conference भागलपुर में भाजयुमो कार्यकर्ता सम्‍मेलन आयोजित किया गया। भाजयुमो के कार्यशाला में संगठन के कार्यों की दी गई जानकारी। बिहार को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की रही है महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का सम्‍मेलन भागलपुर में होगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 09:46 AM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 09:46 AM (IST)
BJYM Conference: सिर्फ चुनाव के लिए नहीं करें काम, बल्कि समाज को नई दिशा दें कार्यकर्ता
भागलपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का सम्‍मेलन हुआ।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भागलपुर, मुंगेर व बांका जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ हुई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य देवेश सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार आत्मनिर्भर बिहार की ओर अग्रसर है।

loksabha election banner

आत्मनिर्भर बिहार को बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। युवा आने वाले समय में देश की धरोहर हैं। युवा जिस तरफ चलेगा, जमाना उस तरफ जाएगा। मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा युवाओं को नीति के तहत आगे बढऩा है। युवा को सबसे पहले अपने में अनुशासन का पालन करना है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी में सारा काम रूटीन बंद होता है। हम सिर्फ चुनाव में ही नहीं, समाज में भी आगे बढ़कर काम करते हैं। युवा कार्यकर्ता आने वाले समय का भावी नेता बनने वाले हैं। करोना काल में युवाओं का कार्य अतुलनीय और सराहनीय है।

मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी भारतेंदु मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में कहलगांव विधायक पवन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सीमांत पटेल, आनंद प्रकाश, अंकित सक्सेना, पवन मिश्रा, प्रीति शेखर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में नवगछिया जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, मुंगेर जिलाध्यक्ष वीर कुमार सिंह, बांका जिलाध्यक्ष सज्जन पासवान, जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, रोशन सिंह जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, भाजयुमो जिला महामंत्री कुंदन सिंह, सोनू आनंद आदि ने हिस्सा लिया।

भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार के समान है। इस पार्टी के कार्यकर्ता एक-दूसरे का सम्‍मान करते हुए कार्य करते हैं। पार्टी में नियमों का पूरी तरह पालन करते हैं। यह पार्टी राष्‍ट्रीय भावना, राष्‍ट्रीय सोच और देश के लिए समर्पण के आधार पर कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.