बोले भाजपा के जिलाध्यक्ष, शून्य से शिखर तक पहुंची पार्टी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि किया। सभी ने इसे राष्ट्रवादी पार्टी बताया।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 11:30 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 11:30 AM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर कहा गया कि पार्टी 39 वर्षों में शून्य से शिखर तक पहुंची है। पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भाजपा शून्य से शिखर तक पहुंचने में कामयाब इसलिए हुई है कि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने राष्टवादी विचारधारा को आदर्श मानकर पार्टी से पहले देश को आगे रखा। जिसकी वजह से पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन कर उभरी है।
कार्यकर्ताओं ने संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि किया। जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, लोकसभा मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, जिला स्वच्छता प्रभारी श्यामल किशोर मिश्रा, निरंजन सिंह, राजीव तिवारी, संजीव गुप्ता, प्यारे हिन्द आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार विश्व में एक अलग पहचान बना चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें