BJP के सह संगठन मंत्री ने कहा-दीनदयाल की पुण्यतिथि पर शक्ति केंद्र तक होगा कार्यक्रम, विपक्षी पार्टियों पर लगाए यह आरोप Bhagalpur News
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (11 फरवरी) को भाजपा कार्यकर्ता तीन दिनों (10 11 और फरवरी) तक मनाएगी। शक्ति केंद्र स्तर पर भी सम्मेलन होगा।
भागलपुर, जेएनएन। विरोधी दल व देश विरोधी ताकतें भ्रम फैला रहा है। ऐसे लोगों को हमें करारा जवाब देना है। ये बातें शहर के एक होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के सह संगठन मंत्री शिवनारायण प्रसाद ने कही।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (11 फरवरी) को भाजपा कार्यकर्ता तीन दिनों (10, 11 और फरवरी) तक मनाएगी। शक्ति केंद्र स्तर पर नागरिक सम्मेलन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक के दौरान संगठन के सदस्यता अभियान, मंडल कमेटी, जिला कमेटी आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में 14, 15 और 16 फरवरी को प्रस्तावित सोशल मीडिया कार्यशाला के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ चुनावी नहीं है, बल्कि सामाज में जागरुकता लाना भी है। बैठक में विधान परिषद सदस्य डॉ. एनके यादव, जिप अध्यक्ष टुनटुन साह, पूर्व जिला अध्यक्ष हरवंश मणि सिंह, नरेश चंद्र मिश्रा, नभय चौधरी, अभय बर्म्मन, डॉ. प्रीति शेखर, राज कुमार सिंह, माला सिंह, श्वेता सिंह, कुमकुम द्विवेदी, रंजीत यादव, प्यारे हिंद आदि उपस्थित थे।