Move to Jagran APP

LS Election 2019 : रविशंकर, अश्विनी और निशिकांत की चुनावी कमान संभालने जा रहे हैं भागलपुर के भाजपाई

भागलपुर में लोस का चुनाव भले ही संपन्न हो गया हो लेकिन यहां के भाजपा कार्यकर्ता अन्य जगह जाकर एनडीए के लिए वोट मांग रहे हैं। भाजपाईयों को उम्‍मीद है कि भागलपुर से एनडीए जितेगी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 12:48 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 03:56 PM (IST)
LS Election 2019 :  रविशंकर, अश्विनी और निशिकांत की चुनावी कमान संभालने जा रहे हैं भागलपुर के भाजपाई
LS Election 2019 : रविशंकर, अश्विनी और निशिकांत की चुनावी कमान संभालने जा रहे हैं भागलपुर के भाजपाई

भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर में लोकसभा का चुनाव भले ही संपन्न हो गया हो, लेकिन यहां के भाजपा कार्यकर्ता अन्य जगह जाकर एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। भागलपुर के भाजपाईयों को उम्‍मीद है कि भागलपुर सीट एनडीए के पक्ष में जाएगा। इस कारण पूरे उत्‍साह के साथ भाजपा कार्यकर्ता अपनी पार्टी के अन्य प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने उनके क्षेत्र में जाने लगे हैं। कुछ कार्यकर्ता तो चुनाव संपन्‍न कराकर वापस भी लौट आए।

loksabha election banner

हालांकि निशिकांत दूबे और अश्विनी चौबे के प्रचार के लिए अभी भी भाजपा कार्यकर्ता वहां डटे हुए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रीति शेखर भागलपुर के अलावा मुंगेर में जदयू उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने गईं थी। जबकि उनके पति डॉ मृणाल शेखर भागलपुर, बांका, सारण और बेगूसराय में एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट मांगने गए थे। डॉ प्रीति शेखर ने बताया कि आगे भी कहीं जाने के लिए प्रदेश नेतृत्व निर्देश जारी करते हैं तो हम वहां जाएंगे।

कुछ कार्यकर्ता राज्य के बाहर भी जाकर भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं। भागलपुर से जुड़े कई नेता अन्य लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इस कारण यहां के भाजपा कार्यकर्ता जिनके वह करीबी हैं, उनके लिए चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं, कुछ ने तो वहां जाकर पहले से ही डेरा जमा दिया था। यहां बता दें कि अभी दो सांसद केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और निशिकांत दूबे का चुनाव होना बाकी हैं, इन दोनों का संबंध भागलपुर से है। दोनों सांसद क्रमश: बक्सर और गोड्डा चुनाव लड़ रहे हैं। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता इनके लिए चुनाव प्रचार करने गए हुए हैं। इन सीटों पर चुनाव सांतवें चरण में 19 मई को होगा। वहीं, बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के गिरिराज सिंह के लिए भी चुनाव प्रचार करने भाजपा के स्थानीय नेता गए थे। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि प्रदेश संगठन की ओर से जिनको जहां भेजा जाता है, वे कार्यकर्ता वहां जाते हैं। श्री पांडेय भी भागलपुर के अलावा कई अन्‍य लोकसभा में एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट मांगने जा चुके हैं। 

रविशंकर प्रसाद के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कसी कमर

पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा से है। भारतीय जनता पार्टी भागलपुर के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, जिला महामंत्री विजय कुशवाहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह सहित दर्जन भर कार्यकर्ता रवि शंकर प्रसाद के चुनाव प्रचार में जाएंगे। जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया कि पटना साहिब जाकर चुनावी कार्य में सहयोग करने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने पत्र भेजा है। हमारे साथ और कुछ स्थानीय नेता नौ मई को निजी वाहन से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। पटना साहिब में चुनाव सांतवें चरण में 19 मई को होगा। सभी कार्यकर्ता चुनाव संपन्न कराकर ही वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि 11 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पटना आएंगे, उनके आने से पूर्व ही हम सबों को पटना आने का निर्देश पार्टी के प्रदेश संगठन से प्राप्त हुआ है।

जिलाध्‍यक्ष का केन्द्रीय मंत्री से है बेहतर संबंध 
जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय का रवि शंकर प्रसाद से काफी अच्छे और बेहतर संबंध हैं। वे उनके काफी करीबी भी माने जाते हैं। जिस समय रवि शंकर प्रसाद अधिवक्ता मंच के प्रदेश अध्यक्ष थे उस समय रोहित पांडेय अभाविप के प्रदेश कार्यालय मंत्री थे। सांगठनिक कार्य के लिए दोनों का आपस में अक्सर मिलना होता था। रोहित पांडेय का ज्यादातर समय पटना में ही बीता है। बाल्यकाल से भागलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बनने तक उनका केन्द्र पटना ही रहा। उनकी शिक्षा—दीक्षा भी पटना से हुई है। रोहित पांडेय सांगठनिक गतिविधियों में पटना में काफी सक्रिय रहे हैं। वे पटना में ही राष्ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ से जुडे थे। वहीं से उन्होंने संघ का द्वितीय वर्ष तक का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। श्री पांडेय श्रीगुरुजी जन्‍म शताब्‍दी समारोह में वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों में राज्‍य भर में काफी सक्रिय थे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.