अपने ही जिलाध्यक्ष के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, बोले- जदयू विधायक की कर रहे गुलामी
नवगछिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल उर्फ नरेंद्र कुमार नीरज की गुलामी करने लगे हैं।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहपुर डाकबंगला परिसर में बिहपुर, नारायणपुर व खरीक मंडल के भाजपा अध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस वार्ता वार्ता की। प्रभुनंदन चौधरी, पवन कुमार यादव एवं आलोक शर्मा ने गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल के द्वारा भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र को धमकी देने और जाति विशेष को गाली-गलौज करने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल पर पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहने का आरोप लगा पद से अविलंब हटाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को सौंपेंगे ज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष को तीस दिन के अंदर पद से हटाने की मांग को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को ज्ञापन सौंपेंगे। अगर 30 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग इस मुद्दे को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक ले जाएगेंभाजपा नेताओं ने कहा कि ई.शैलेंद्र जनता स्नेह व आशीर्वाद से विधायक बने हैं। उन्हें किसी कृपा पात्र की जरूरत नहीं थी। प्रेस वार्ता में भाजपा नेता घंटु सिंह, शशिभूषण यादव, बबलू मोदी, मिथिलेश कुमार शर्मा, मृत्युंजय कुमार चौधरी, पिंटू कुमार गुप्ता, प्रो गौतम कुमार, मुकेश पोद्दार, विक्की चौधरी, गोपाल चौधरी, मदन मिश्र, संजय राय, शंभुनाथ कुंवर व विधायक के मीडिया प्रभारी ज्ञानदेव कुमार आदि मौजूद थे।
गंगा पार के शांत राजीतिक गलिआरे में हलचल
नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर एवं बिहपुर विस के विधायक क्रमश: गोपाल मंडल व ई.शैलेंद्र के बीच हुए बातचीत का बुधवार को आडियो वायरल होने के बाद गंगापार की शांत राजनीति गलियारा काफी गरमा गया है। इसलिए गोपालपुर विधायक यह मन में न पालें। वहीं भाजपा नेताओं ने पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहने वाले भाजपा के नवगछिया पुलिस जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल को पद से अविलंब हटाने के लिए पार्टी के नेताओं ने मोर्चा खोलने की बात कही।
पार्टी नेताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष श्री मंडल दो माह पूर्व संपन्न हुए विस चुनाव में बिहपुर से पार्टी के प्रत्याशी को हराने में सफल न होने पर गठबंधन दल के एक विधायक के पास बैठकर उनके अनाप शनाप वक्तव्य दिलवाने के घटिया कार्य को अंजाम दिलवाने में सक्रिय हो गए हैं। इस प्रेस वार्ता के मौके पर जिप घंटु सिंह, बिहपुर विस चुनाव सेल पदाधिकारी शशिभूषण यादव, बबलू मोदी, मिथिलेश कुमार शर्मा, मृत्युंजय कुमार चौधरी, पिंटू कुमार गुप्ता, प्रो गौतम कुमार, मुकेश पोद्दार, विक्की चौधरी, गोपाल चौधरी, मदन मिश्र, संजय राय, शंभूनाथ कुंवर और विधायक के मीडिया प्रभारी ज्ञानदेव कुमार आदि मौजूद थे। बिहपुर के भाजपा विधायक ई शैलेंद्र ने भी अपने जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की काफी आलोचना की है। वहीं, जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल उर्फ नरेंद्र कुमार नीरज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग जदयू के वरीय नेताओं से ही है।
बिहपुर विस में जदयू साइलेंट मोड पर
इस प्रकरण पर एनडीए के दोनों विधायक के बीच बातचीत के वायरल हुए आडियो के बाद जहां बिहपुर विस के तीनों प्रखंडों में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मुखर होकर अपने पार्टी व विधायक के पक्ष एवं अपने पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ साथ गोपालपुर विधायक के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। वहीं इस प्रकरण के सामने आने पर बिहपुर विस में जदयू साइलेंट मोड पर आ गई है। जदयू का कोई नेता व पार्टी का कोई भी पदाधिकारी कुछ बोलने के बजाए चुप रहना ही बेहतर समझ रहे हैं।