Move to Jagran APP

BJP : सभी मंडल में घुमा सदस्यता जनजागरण रथ, पार्टी से जुड़े नए लोग Bhagalpur News

सदस्‍यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी भागलपुर में पूरी तरह सक्रिय है। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 12:03 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 04:01 PM (IST)
BJP : सभी मंडल में घुमा सदस्यता जनजागरण रथ, पार्टी से जुड़े नए लोग Bhagalpur News
BJP : सभी मंडल में घुमा सदस्यता जनजागरण रथ, पार्टी से जुड़े नए लोग Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने दावा किया है कि सदस्यता जनजागरण रथ के माध्यम से भागलपुर के चारों मंडलों का भ्रमण कर तीन हजार से भी ज्यादा युवाओं एवं आम जन को पार्टी की सदस्यता दिलायी गई। रथ के माध्यम से भागलपुर के नरगा चौक, कम्पनीबाग, रकाबगंज, सराय, भीखनपुर चौक, कमल नगर, मिरजान हाट, स्टेशन चौक पर सदस्यता बूथ लगाया गया। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक एवं महिलाओं ने भी सदस्यता ग्रहण किया।

loksabha election banner

रकाबगंज में 200 से अधिक महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ सदस्यता लिया वहीं बरहेपुरा के 100 से ज्यादा अल्पसंख्यकों ने सदस्यता ग्रहण किया। भीखनपुर चौक पर कुल 450 सदस्यता हुआ वहीं नरगा चौक में 330, कम्पनी बाग में 386, रकाबगंज में कुल 403, सराय में 417, कमल नगर में 391, मिरजान हाट में 287, स्टेशन चौक पर 419 लोग सदस्य बने। कहा की भागलपुर में रथ के माध्यम से लगभग 5000 सदस्य बनाये जा चुके हैं।

रथ के साथ देवकुमार पाण्डेय, रामनाथ पासवान, श्रीलाल साह, पप्पू तांती, बब्बन मिश्रा, प्रताप साह, कैफी जुबैर, संजय भट्ट, शशी मोदी, आशीष पाण्डेय, आनंद शुक्ला, सुधीर चौधरी, विकास यादव, संजीव रजक, राजू श्रीवास्तव, संजय हरि, राजू तिवारी, पप्पू चौधरी, चंदन पाण्डेय, रंजीत सिन्हा, गोलन सिन्हा, अभिषेक पिन्टू, संजीव ठाकुर, चंदन ठाकुर, आलोक राय चल रहे थे।

अकबरनगर में किसान मोर्चा ने शिविर लगा दो सौ नए सदस्य बनाए

सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अकबरनगर में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ने शिविर लगाकर संगठन पर्व सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के संगठन में करीब दो सौ नए सदस्य बनाए गए। सदस्यता अभियान का नेतृत्व विधानसभा सदस्यता प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता पवन कुमार मिश्रा ने किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी अभी हर दिन सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोडऩे का काम करेगी। आज सिर्फ शुरुआत की गई। सदस्यता अभियान में पार्टी के युवा किसान समिति के जिला संयोजक सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, कार्यसमिति सदस्य शंकर पोधार, मंत्री लाला साह, डॉक्टर रविंद्र सिंह , सत्यनारायण चौधरी, मुकेश गुप्ता, अनुज चौधरी, फूलचंद पासवान, जितेंद्र पासवान एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

भजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में आस्‍था काफी बढी हुई है। धारा 370, तीन तलाक आदि मुद्दों से लोग भाजपा के प्रति काफी प्रभावित हो रहे हैं। इस कारण सदस्‍य बनाने में पार्टी कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी नहीं होती। लोग इंतजार करते हैं कि कब भाजपा के कार्यकर्ता हमें सदस्‍य बनाने लाएंगे। कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया। पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की नीतियों की जानकारी लोगों को दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.