Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान : नए लोगों को जोडऩे के लिए भाजपा के रथ ने किया नगर भ्रमण Bhagalpur News

सदस्‍यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी भागलपुर में पूरी तरह सक्रिय है। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 11:38 AM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 01:54 PM (IST)
सदस्यता अभियान : नए लोगों को जोडऩे के लिए भाजपा के रथ ने किया नगर भ्रमण Bhagalpur News
सदस्यता अभियान : नए लोगों को जोडऩे के लिए भाजपा के रथ ने किया नगर भ्रमण Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। सदस्यता अभियान को गति देने और इसका व्यापक प्रचार प्रसार के लिए दो रथ शहर में भ्रमण किया। ओबीसी मोर्चा के रथ का नेतृत्व अमरदीप साह कर रहे थे। वहीं वहीं अर्जित के नेतृत्व में दूसरा रथ शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचा।

prime article banner

ओबीसी मोर्चा के भाजपा सदस्यता रथ का उद्घाटन बूढानाथ मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय एवं विजय मित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत ने किया। रथ का नेतृत्व करते हुए अमरदीप ने कहा कि यह भागलपुर विधान सभा के सभी 51 वार्डो में घुमकर लोगों को भाजपा से जोड़ेगा। रथ उद्घाटन में निरंजन प्रसाद साहा, किरण सिंह, रोशन सिंह, संजीव गुप्ता, विधुवाला देवी, रोहित, जीवन, परमानंद, मनीष दास, प्यारे हिन्‍द, गुड्डु राज, अजय, अरूण, आनंद, प्रियांशु और चन्दन थे। जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त करेगी। भारत विश्‍वगुरु बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत अखंड बनेगा।

अर्जित के नेतृत्व में चारो मंडलों में रथ पहुंचा

भागलपुर विधानसभा भाजपा सदस्यता प्रमुख अर्जित शाश्वत चौबे ने सदस्यता जनजागरण रथ के माध्यम से चारों मंडलों का भ्रमण किया। युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी। अर्जित चंपानगर विषहरी पूजा एवं अन्य पूजा प्रतिमा के विसर्जन के कार्यक्रम में स्टेशन चौक पर शामिल हुए। रथ के साथ देवकुमार पाण्डेय, देवव्रत घोष, विवेकानंद प्रसाद, प्रमोद वर्मा, सुबोध सिंह, सुधीर चौधरी, गुलाब सिंह, संजय भट्ट, पन्नू दुबे, नंदीकेश शान्डील्य, शिवजी तिवारी, चंदन ठाकुर, संजय हरि, विकास यादव, खगेश यादव, संजीव भगत, शशांक कुमार, आलोक राय चल रहे थे।

वहीं, पूर्व विधायक ई. शैलेन्द्र ने नवगछिया, बिहपुर और गोपालपुर क्षेत्र में सदस्‍यता अभियान चलाया। इस अभियान में उनके साथ चल रहे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को बीजेपी की सदस्‍यता दिलाई। इस अवसर पर ई. शैलेन्द्र ने केन्‍द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। योजनाओं का लाभ नहीं ले पाने वाले लोगों को इसकी सही जानकारी दी। ई. शैलेन्द्र ने कहा कि प्रत्‍येक योजनाओं का लाभ लोग लें, इसके लिए कार्यकर्ता उन्‍हें मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को देश की आवश्‍कता बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.