भाजपा का सदस्यता जन जागरण रथ पहुंचा भागलपुर, हुआ भव्य स्वागत Bhagalpur News
सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी भागलपुर में पूरी तरह सक्रिय है। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा का सदस्यता जन जागरण रथ भागलपुर पहुंचा। चंपानगर में रथ का स्वागत हुआ। नरगा चौक, गुरहट्टा चौक एवं स्टेशन चौक पर सदस्यता बूथ लगाया गया। भाजयुमो नेता अर्जित चौबे ने रथ के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि विभिन्न वार्डों एवं पंचायतों में आम जनों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। यहां रथ के माध्यम से लगभग 800 सदस्य बने। आगामी 3 दिनों तक सभी 51 वार्डों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को रथ खलिफाबाग चौक, आदमपुर, तिलक्मांझी, बरारी, अलीगंज चौक, नाथनगर चौक जाएगा। मालूम हो कि शनिवार को पटना से रथ को रवाना किया गया था।
उधर, नाथनगर विधानसभा के हबीबपुर से बढ़ई टोला, दाउदबाट, पुरैनी, जगदीशपुर के कोला नारायणपुर में शिविर लगाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा गया। प्रखंड प्रभारी बंटी यादव ने बताया कि इस अभियान में सभी वर्ग के लोगों, युवा साथियों ने सदस्यता ग्रहण की।
इसके पूर्व रथ के साथ चल रहे अर्जित ने कहा कि अन्य जिलों में भी भ्रमण किया जाएगा। युवाओं को सदस्य बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा और टोल फ्री नंबर 8980808080 के माध्यम से उन्हें सदस्य बनाया जाएगा। रथ के साथ अरुण सिंह, देवकुमार पाण्डेय, नरेश यादव, अनुप लाल साह, संजय भट्ट, संजय हरि, घनश्याम पाल, विकास यादव, अभिषेक पिन्टू, रंजीत सिन्हा, गोलन सिन्हा, खगेश यादव, संजीव भगत, शशांक कुमार, आलोक राय, प्यारे हिन्द आदि प्रमुख रूप से चल रहे थे।
जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात सदस्यता अभियान चालकर पार्टी से आम लोगों को जोड रहे हैं। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर पार्टी भागलपुर में बेहतर प्रदर्शन करेगी। सांगठनिक मजबूती के लिए पार्टी पदाधिकारी सभी के बीच सामांजस्य स्थापित कर भाजपा को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
भारतीय पार्टी की बैठक
भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक की बैठक रविवार को किया गया। बैठक में बीपीएल परिवार की महिलाओं को नेतृत्व देने पर बल दिया गया साथ ही पार्टी के विस्तार पर चर्चा हुई। जिला को 2025 तक गरीबी मुक्त करने के लक्ष्य पर काम करने की बात हुई। मौके पर मंजर आलम, बबलू कुमार सिंह, रमन साह आदि उपस्थित थे।