Move to Jagran APP

BJP : बोले जिलाध्यक्ष - पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं आम लोग, निर्धारित लक्ष्य पूरा होगा Bhagalpur News

सदस्‍यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी भागलपुर में पूरी तरह सक्रिय है। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 02:25 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 02:25 PM (IST)
BJP : बोले जिलाध्यक्ष - पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं आम लोग, निर्धारित लक्ष्य पूरा होगा Bhagalpur News
BJP : बोले जिलाध्यक्ष - पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं आम लोग, निर्धारित लक्ष्य पूरा होगा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी भागलपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय, भागलपुर जिला सदस्‍यता प्रभारी विजय कुशवाहा, जिला सह सदस्‍यता प्रभारी दिलीप निराला, जिला उपाध्‍यक्ष संतोष कुमार, प्‍यारे हिन्‍द सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता इन दिनों लगातार शहर, मुहल्‍ले और गांव-गांव दौरा कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता केन्‍द्र सरकार की उपलब्धि, विकास के संबंधित योजनाओं की जानकारी, योजनाओं का लाभ किसे मिल रहा है इसकी जानकारी लेने, योजनाओं का लाभ लेने के लिए क्‍या करें यह बताने दिन-रात संपर्क चल रहे हैं। इस दौरान अपनी पार्टी से लोगों को जोड़ रहे हैं। जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि निर्धारित तिथि से पहले सदस्‍य बनाने का जो लक्ष्‍य लिया गया है, उसे पूरा कर लिया जाएगा। सभी कार्यकर्ता पूरी तरह पार्टी निर्देश का पालन करते हुए मेहनत कर रहे हैं। लोग भी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा जनता पार्टी की ओर प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए सदस्‍य बनाने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। लोग स्वत: भी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को सिर्फ जाने भर की जरूरत है।

loksabha election banner

अर्जित ने चलाया सदस्‍यता अभियान

भागलपुर विधानसभा के सदस्यता प्रभारी अर्जित शाश्‍वत चौबे के नेतृत्व में ईश्वरनगर मंडल स्थित कन्या मध्य विद्यालय ठाकुड़बारी एवं अलीगंज चौक पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों नए सदस्य बनाये गये। अर्जित ने प्रत्येक कार्यकर्ता से कम से कम 100-100 सदस्य बनाने का आह्वान किया। इस दौरान देव कुमार पांडे, सज्जन साह, घनश्याम पाल, महादेव मांझी, जवाहर दास, संजय हरि, रंजित सिन्हा, गोलन कुमार, आशीष पांडे, अभिषेक पिन्टू, चंदन पाण्डे, समरजीत कुमार, प्रकाश कुमार, अलोक राय उपस्थित थे।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने चलाया सदस्यता अभियान

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की ओर से भागलपुर न्यायालय परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर सघन सदस्यता अभियान संयोजक वीरेश प्रसाद मिश्रा, सह संयोजक जयप्रकाश यादव व्यास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भोला कुमार मंडल, पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद, मनीष कुमार, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, यमुना दास, नीरज कुमार, अवधेश कुमार आदि ने 200 लोगों को सदस्यता दिलाई।

बनाये दो सौ सक्रिय सदस्य

सुल्तानगंज विधानसभा के दक्षिणी मंडल के कुमैठा शक्ति केंद्र में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाकर दो सौ सक्रिय सदस्य बनाए। विधानसभा सदस्यता प्रभारी पवन मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में पूरी मजबूती के साथ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्य्क्ष हर्षनाथ मिश्रा, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, सदस्यता प्रमुख विनोद पासवान आदि मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.