Move to Jagran APP

भाजपा सदस्यता अभियान : बोले जिलाध्यक्ष - आचरण और व्यवहार ठीक रखें, नए लोग लेंगे प्रेरणा Bhagalpur News

सदस्‍यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी भागलपुर में पूरी तरह सक्रिय है। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 09:03 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 04:22 PM (IST)
भाजपा सदस्यता अभियान : बोले जिलाध्यक्ष - आचरण और व्यवहार ठीक रखें, नए लोग लेंगे प्रेरणा  Bhagalpur News
भाजपा सदस्यता अभियान : बोले जिलाध्यक्ष - आचरण और व्यवहार ठीक रखें, नए लोग लेंगे प्रेरणा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता नए लोगों को पार्टी से जोड़ते हैं। इस क्रम में हमें अपने आचरण और व्यवहार पर ध्यान रखना होगा जिससे प्रेरणा लेकर नए लोग पार्टी से जुड़ें। गलत और बदनाम लोगों को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

जिला अध्यक्ष सदस्यता अभियान को गति देने के लिए वृंदावन हॉल में भारतीय जनता पार्टी की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में सदस्यता लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मंडल सदस्यता प्रमुख, सह प्रमुख, अध्यक्ष को सदस्यता का फार्मेट दिया गया। कहा कि शक्ति केंद्र स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है। सदस्यता प्रमुख को कहा गया कि मंडल स्तर पर शीघ्र बैठक करें। जिसमें मंडल के सभी शक्ति केंद्र पर एक नाम तय करना, मंच मोर्चा के कार्यकर्ताओं की विस्तृत सूची तैयार करना, मंडल में दो स्थान चिन्हित करना जहां स्टॉल लगाए जाएं, निकाय या अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को सदस्यता दिलाना तथा नए लोगों की सूची तैयार कर जिला सदस्यता प्रमुख को जानकारी देना शामिल है। संचालन जिला सदस्यता प्रमुख विजय कुशवाहा व धन्यवाद ज्ञापन सह सदस्यता प्रमुख दिलीप निराला ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्‍यक्ष संतोष कुमार, रोशन सिंह, प्‍यारे हिन्‍द आदि उपस्थित थे।

भाजपा महिला मोर्चा ने शिविर लगा बनाया सदस्य

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीना सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए शिविर लगाया गया। शिविर में मोर्चा ने कई युवतियों और छात्राओं को पार्टी की सदस्यता दी। लीना ने कहा कि जब हम भारतीय जनता पार्टी की बात करते हैं तो ऐसी पार्टी की बात करते हैं जो केवल देशवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। भाजपा की सरकार ने देश की महिलाओं को योजनाओं से लाभ पहुंचाया है। पार्टी ने समाज की महिलाओं और सभी को सदस्य बनाने का अभियान चलाया है। इस कड़ी में महिला मोर्चा जिला इकाई की ओर से सुंदरवती महिला कॉलेज के निकट बजरंगबली स्थान पर सैकड़ों युवाओं बुजुर्गों और महिलाओं को मोबाइल से सदस्य बनाया। तिलकामांझी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रमुख विजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष प्रो. किरण सिंह, जिला मंत्री रूबी दास, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष दास, रंजीत यादव, अमरदीप साह, रीता गुप्ता, अनामिका ठाकुर रेखा कुमारी, शगुफ्ता यासमीन, रानी दुबे,  गुड्डू राय उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.