Move to Jagran APP

रोड रेज की घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ दु‌र्व्यहार, हंगामा

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर बैद के साथ दु‌र्व्यहार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 04:01 PM (IST)
रोड रेज की घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ दु‌र्व्यहार, हंगामा
रोड रेज की घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ दु‌र्व्यहार, हंगामा

किशनगंज : रोड रेज की घटना को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर बैद के साथ दु‌र्व्यहार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। शनिवार शाम को हुई इस घटना के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पाटी कार्यकर्ता गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपित युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए। चारों ओर सड़क पर जाम लगने के कारण लगभग घंटे भर आवागमन बाधित रहा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर टाउन थाने की पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया तथा आरोपित युवक को थाना बुलाकर हिरासत में लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा इस मामले में पहले सनहा दर्ज कराया फिर दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद आरोपित युवक को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। धरना पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर बैद ने बताया कि चूड़ीपट्टी में स्कॉर्पियो से जाते समय अफरोज नामक युवक ने मेरे ड्राइवर के साथ गाली-गलौज के बाद हाथापाई करने लगा। समझाने -बुझाने के बाद भी वह मारपीट करने के साथ अपशब्द भाषा का भी प्रयोग कर रहा था। ड्राइवर विकास पासवान को बचाने के क्रम में मेरे साथ भी आरोपित युवक ने दु‌र्व्यहार करते हुए धक्का-मुक्की की। इस दौरान थानाध्यक्ष आफताब अहमद गांधी चौक पहुंच कर भाजपा जिलाध्यक्ष से घटना की जानकारी ली। इसके बाद आरोपित युवक अफरोज को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद दोनों पक्ष थाना में जुट गए। इस दौरान मुख्य रूप से सुभाष साहा, पवन सेन, बबलू, सुबोध माहेश्वरी, पंकज कुमार साहा उर्फ मानू और गौतम पोद्दार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.