BJP वर्चुअल संवाद : लॉकडाउन के कारण कार्यक्रम स्थगित, 12 जुलाई को होना था बिहपुर विधानसभा में संवाद
BJP Virtual rally लॉकडाउन के कारण नवगछिया के बिहपुर विधानसभा में आयोजित होने वाले वर्चुअल संवाद को स्थगित कर दिया गया। यह कार्यक्रम 12 जुलाई को होना था।
भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर और नवगछिया में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस कारण कई जगह पूरी तरह से बंद कर दिए है। प्राय: सभी जगहों पर कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस कारण नवगछिया के बिहपुर विधानसभा में होने वाले भाजपा का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। नवगछिया के भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बिहपुर विधानसभा का कार्यक्रम पार्टी के मुख्य कार्यालय में होना था। इसके लिए 12 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन यहां आज से पुन: लॉकडाउन लगा दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार भाजपा पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। इस कारण वर्चुअल संवाद को स्थगित कर दिया गया। इस संवाद को पटना और दिल्ली के कई भाजपा के बड़े नेता संबोधित करने वाले थे। पार्टी ने इसकी व्यापक तैयारी की गई। सोशल नेटवर्क का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। विधानसभा के शक्तिकेंद्रों और बूथों पर भी यह आयोजन होना था।
यहां बता दे कि नवगछिया में दो विधानसभा क्षेत्र हैं। लेकिन यहां किसी भी क्षेत्र में भाजपा का विधायक नहीं है। भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू और राजद का यहां के विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व है। दोनों विधानसभा बिहपुर और गोपालपुर में भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सितंबर में चुनाव होना है। इसकी प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि नवगछिया में भाजपा पूरी तरह मजबूत है। इस बार चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। दोनों विधानसभा से एनडीए की जीत होगी। कोरोना काल में पार्टी ने अपनी तैयारी के लिए नया रूप दिया है।
इस बीच जिलध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गंगा और कोसी में हो रहे कटाव की जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय में पार्टी कार्यकर्ता लोगों की हर प्रकार से मदद कर रही है। यहां प्रत्येक वर्ष भीषण बाढ़ से लोगों की जिंदगी तबाह हो जाती है।