Move to Jagran APP

BJP : प्रदेश संगठन महामंत्री पहुंचे भागलपुर, कार्यकर्ताओं को पिलाएंगे सदस्यता अभियान घुट्टी Bhagalpur News

भारतीय जनता पार्टी भागलपुर इकाई ने सदस्‍यता अभियान की सफलता के लिए व्‍यापक तैयारी की है। इसी सिलसिले में प्रदेश संगठन महामंत्री भागलपुर पहुंचे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 09:26 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 09:26 AM (IST)
BJP : प्रदेश संगठन महामंत्री पहुंचे भागलपुर, कार्यकर्ताओं को पिलाएंगे सदस्यता अभियान घुट्टी Bhagalpur News
BJP : प्रदेश संगठन महामंत्री पहुंचे भागलपुर, कार्यकर्ताओं को पिलाएंगे सदस्यता अभियान घुट्टी Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। इस अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को सोमवार को संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ संगठन का पाठ पढ़ाएंगे।

loksabha election banner

भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भागलपुर के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कहा कि सदस्यता के माध्यम से संगठन परिवार का विस्तार होता है। पार्टी ने जिले में दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

मीडिया प्रभारी रोशन सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, शुभचिंतक, सहयोगी उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला सदस्यता प्रभारी विजय कुशवाहा, सह सदस्यता प्रभारी दिलीप निराला, महामंत्री मुकेश सिंह, सरस्वती कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, किरण सिंह, आनंद शुक्ला, कन्हाई मंडल, विपुल सिंह, मुकुल कुमार, राजीव तिवारी, श्यामल किशोर मिश्रा, अभिनव कुमार, मनीष दास, प्रिंस मंडल, संजीव सिंह, मुकेश हरी, देवव्रत घोष, राजेश टंडन, सुनील सिंह, प्यारे हिन्द व रामदेव साह लगे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.