भाजपा भेदभाव की राजनीति नहीं करती : नित्यानंद
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने विराधियों पर निशाना साधा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
बांका। देश में भाजपा की सरकार के नेतृत्व में विकास की लकीर खींची जा रही है। सरकार विपक्ष की तरह जातपात, भेदभाव की राजनीति नहीं कर रही है। पहली बार देश में एक गरीब प्रधानमंत्री बना है। उक्त बातें कटोरिया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कही। उन्होंने कहा कि आज देश के हर घर में शौचालय बनवाया जा रहा है। जिसका फायदा गरीब परिवार को हुआ है। पूर्व सांसद पुतुल ¨सह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आज दवाइयों के बढ़ते दामों से राहत देने के लिए जेनरिक दवाई को देश में लाने की पहल की है। जिससे 180 दवाइयों के दाम काफी हद तक कम हो जाएंगें। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने संगठित होकर भाजपा सरकार की नीतियों को लोगों के बीच पहुंचाने की अपील की। इसके अलावा महिला आयोग सदस्य निक्की हेम्ब्रम, पूर्व विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम, जगदीश शर्मा, जिला प्रभारी मनीष तिवारी, जिला अध्यक्ष विकास ¨सह ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप ¨सह, बेला चौधरी, रमेश हेम्ब्रम, अतुलेश उर्फ मुन्ना भगत, मंडल अध्यक्ष सुजेन्द्र गुप्ता, कुंदन ¨सह, संतोष सुमन, ¨सधु प्रताप ¨सह, कुमार गौरव, राजकुमार मोदी, मुन्ना भगत, विश्वजीत झा, प्रमोद चौधरी, अनिता गुप्ता, आशीष चौधरी, संतोष सुमन सहित अन्य थे।