Move to Jagran APP

सेविका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में धराया भाजपा नेता, लोगों ने किया ये हाल

भागलपुर में भाजपा के एक पंचायत अध्यक्ष को लोगों ने आंगनबाड़ी सेविका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में धर दबोचा। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने उसका बुरा हाल कर दिया। फिर, दोनों से गलती का कुबूलनामा लिखवाया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 31 Jan 2018 11:51 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM (IST)
सेविका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में धराया भाजपा नेता, लोगों ने किया ये हाल
सेविका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में धराया भाजपा नेता, लोगों ने किया ये हाल
भागलपुर [जेएनएन]। नारायणपुर प्रखंड के बलाहा गांव के भाजपा पंचायत अध्यक्ष को लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 26 की सेविका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में धर दबोचा। दोनों को कुछ लोगों ने मंगलवार की देर रात एक कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में देखकर शोर मचा दिया।

शोर सुनकर वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में धर दबोचा। पकड़े गए भाजपा पंचायत अध्यक्ष पिंटू साह की लोगों ने जमकर धुनाई की और फिर कान पकड़कर सबके सामने उठक-बैठक करवाया। लोगों ने आंगनबाड़ी सेविका और भाजपा पंचायत अध्यक्ष से गलती का कुबूलनामा लिखवाया, फिर छोड़ दिया।

loksabha election banner

भागलपुर के राजनीतिक हलके में इस घटना की चर्चा है। इससे स्थानीय लोगों में जबर्दस्त आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी जानकारी से इन्‍कार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.