विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब‍िहार के बीजेपी व‍िधायक ने कहा- मैं इस क्षेत्र का सबसे बड़ा दबंग, किसी ने गुंडई की तो बर्बाद कर दूंगा

Published: Sat, 31 Jan 2026 11:38 PM (IST)

बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र का मधुरापुर बाजार में नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने नारायणपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था ...और पढ़ें

ब‍िहार के भाजपा व‍िधायक ब‍िहपुर व‍िधानसभा के ई: शैलेन्‍द्र।

ब‍िहार के भाजपा व‍िधायक ब‍िहपुर व‍िधानसभा के ई: शैलेन्‍द्र।

संवाद सूत्र, नारायणपुर (भागलपुर)। ब‍िहार के भाजपा व‍िधानसभा : बिहपुर व‍िधानसभा  विधायक कुमार शैलेन्द्र का शनिवार को मधुरापुर बाजार स्थित बापू द्वार चौक पर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर कड़ा संदेश दिया।

विधायक कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस भरोसे को वे किसी भी हाल में टूटने नहीं देंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नारायणपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में किसी भी गुंडे या असामाजिक तत्व को व्यवसायियों और किसानों को डराने-धमकाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराधियों को सख्त संदेश दिया कि अब गुंडागर्दी नहीं चलेगी।

  • राघोपुर से लेकर नन्हकार मौजमा गनोल तक गंगा किनारे बनेगा मरीन ड्राइव
  • सबसे पहले बापू द्वार चौक को कराया जाएगा खाली, इलाके का होगा विकास
  • कुमार शैलेन्द्र का मधुरापुर बाजार में हुआ नागरिक अभिनंदन

विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र के दबंगों, गुंडों और अपराधियों को खुली चुनौती देते हैं। असामाजिक तत्व समय रहते अपनी गतिविधियां बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और व्यापारिक माहौल को बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि सबसे पहले मधुरापुर बाजार स्थित बापू द्वार चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, ताकि यातायात और व्यापार दोनों सुचारू रूप से चल सकें। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के सहयोग और आपसी समन्वय से पूरे इलाके का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राघोपुर से लेकर नन्हकार मौजमा गनोल तक गंगा किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। विधायक ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में नारायणपुर और बिहपुर क्षेत्र विकास की नई मिसाल पेश करेंगे।