Move to Jagran APP

BJP : कार्यशाला, बैठक, केन्द्र सरकार की उपलब्धि और सदस्यता अभियान के लिए सक्रिय हैं कार्यकर्ता Bhagalpur News

भाजपा भागलपुर में अपनी सदस्यता अभियान को लेकर सक्रिय है। प्रखंड गांव और नगर में सभी कार्यकर्ता प्रवास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हें।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 12:06 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 12:06 PM (IST)
BJP : कार्यशाला, बैठक, केन्द्र सरकार की उपलब्धि और सदस्यता अभियान के लिए सक्रिय हैं कार्यकर्ता Bhagalpur News
BJP : कार्यशाला, बैठक, केन्द्र सरकार की उपलब्धि और सदस्यता अभियान के लिए सक्रिय हैं कार्यकर्ता Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय लगातार प्रवास पर हैं। श्री पांडेय शहरी क्षेत्रों के अलावा गांव—गांव तक दौरा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ, आम लोगों से बातचीत, आम लोगों को पार्टी से जोड़ना, केन्द्र सरकार की उपलब्धि बताना और जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें सभी जानकारी देना और योजनाओं का लाभ दिलाना, उनकी रोज का कार्य हैं। रोहित पांडेय ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सशक्त प्रधानमंत्री हैं। उनके कार्यकाल में भारत चहुमुंखी विकास करेगा।

loksabha election banner

कहलगांव नगर व नंदलालपुर मंडल भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सरस्वती विद्या मंदिर गोशाला के परिसर में कहलगांव नगर भाजपा का एक दिवसीय कार्यशाला सह बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामकुमार पाठक ने की। कार्यशाला में बूथ स्तर एवं नगर में चुनाव कराने के लिए शक्ति केंद्र स्तर पर पांच चुनाव प्रभारी शुशांत कुमार, गोपाल शर्मा, नीतू चौबे, कृष्ण कुमार सिंह एवं रामकुमार पाठक बनाया गया। कार्यशाला को बद्री प्रसाद मण्डल, पवन चौधरी,मो ताहिर,कुमोद शर्मा,कर्नल दयानन्द,आनन्द,कृष्ण रंजन, मो शोहराब खान आदि ने सम्बोधित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लगमा गांव में नन्दलालपुर मंडल भाजपा का कार्यशाला आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। कार्यशाला को जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शिवकुबेर सिंह मंटू, पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के सह प्रभारी मुरारी पासवान, पुरषोत्तम सिंह,चंद्रकांत सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुए चुनाव की विस्तार से जानकारी दी।

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष शितांषु कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा एकचारी दियारा और खबासपुर में सक्रिय सदस्य एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मुरारी पासवान अनिल कुमार उजाला राजीव कुमार उर्फ गुड्डू झा अभिनंदन कुमार पशुपति शर्मा बच्ची मंडल पंकज कुमार सुरेंद्र मंडल मुकेश आदि मौजूद थे।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज के जन्मदिन पर बांटी मिठाइयां

खलीफाबाग चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह का जन्मदिन मनाया गया। ढोल नगाड़े बजाए गए एवं आतिशबाजी हुई। कार्यकर्ताओं ने सिंह के स्वस्थ रहने एवं लंबी उम्र की कामना की। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। आस-पास के सभी दुकानदारों के बीच भी मिठाई बांटी गया। मौके पर कुंदन सिंह, आशुतोष कुमार, प्रतीक आनंद, गौतम सिन्हा, सरवन कुमार, मुन्ना सिंह, राजीव टंडन, रितेश कुमार, सोनू मिश्रा ठाकुर मोहित सिंह, संदीप शर्मा, पंकज सिंह, अजीत गुप्ता, सुमित गुप्ता, राहुल कुमार, मनीष दास, गुड्डु राय, रोहित मिश्र, ओम कुमार, समरजीत कुमार पृथ्वी राज व इंदु भूषण झा थे ।

राम जेठमलानी के निधन पर मंत्री व सांसद ने जताया शोक
प्रख्यात अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे सांसद कहकशां परवीन और सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार ओझा, कुमार श्रवण भगत, अर्जित शाश्वत चौबे, अरुण सिंह, देव कुमार पांडेय, सज्जन अवस्थी, अभय घोष, रामनाथ पासवान, संजय हरी ने दुख व्यक्त किया है।

वैज्ञानिकों को भाजपा महामंत्री ने दी बधाई

इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा वो किया गया जो कि आज तक दुनिया में किसी देश के द्वारा नहीं किया गया है। भारतीय जनता पार्टी शाहकुंड मंडल के महामंत्री ललन कुमार झा ने चंद्रायान 2 की सफलता पर इसरो संस्थान के सभी वैज्ञानिक एवं इसरो के चेयरमैन डॉक्टर के सिवन को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी हार्दिक बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.