Move to Jagran APP

BJP : सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव कर रहे दौरा Bhagalpur News

भाजपा भागलपुर में अपनी सदस्यता अभियान को लेकर सक्रिय है। प्रखंड गांव और नगर में सभी कार्यकर्ता प्रवास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हें।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 09:57 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 02:03 PM (IST)
BJP : सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव कर रहे दौरा Bhagalpur News
BJP : सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव कर रहे दौरा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी अपनी सदस्यता अभियान को लेकर सक्रिय है। पार्टी के भागलपुर जिला अध्‍यक्ष रोहित पांडेय के साथ जिला इकाई के अन्‍य अधिकारी और कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए हैं। लगातार प्रखंडों और नगर में प्रवास हो रहा है। इस दौरान भाजपा से लोगों को जोडा जा रहा है। साथ ही केन्‍द्र सरकार की योजनाओं, नीतियों के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कार्यशैली की चर्चा हो रही है। लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता सतत प्रयास कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ लोगों को दिला रहे हैं। योजनाओं की सही जानकारी देना और पार्टी से आम लोगों को जोडना भाजपा की विशेष रणनीति के तहत कार्य चल रहा है।

loksabha election banner

धनोरा में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

कहलगांव प्रखण्ड के धनोरा पंचायत में कैम्प लगाकर एवं घर घर जाकर भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सदस्यता प्रभारी बद्री प्रसाद मंडल ने किया। इस अभियान में पंचायत के मुखिया आलोक रंजन झा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह, सुदामा निषाद, सिंटू दुबे, पवन कुमार तांती लगे हुए थे। लोगों से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही।

उत्साहित हो स्वयं बन रहे हैं सदस्य

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री गौतम यादव उर्फ बंटी यादव के नेतृत्व में सबौर स्टेशन के पास सदस्यता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर लोग उत्साहित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे थे। मोबाइल मैसेज के माध्यम से सदस्य बनाया जा रहा था।

भाजपा ने समरसता भोज में महादलित को पार्टी से जोड़ा

भागलपुर के सदस्यता प्रमुख अर्जित शाश्वत चौबे ने जरलाही के महादलित टोले में सामूहिक खिचड़ी भोज में भाग लिया। इस दौरान करीब पांच सौ महिलाओं एवं युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इसमें खलिफाबाग में 240, जरलाही में 481, स्टेशन पर 422 नये सदस्य बनाये गए। इस दौरान भाजपा नेता देवकुमार पांडेय, संजय हरि, निरंजन चंद्रवंशी, सुबोध सिंह, दिनेश मंडल, रंजीत सिन्हा, अशिष पांडेय, समर्जित कुमार, अजय राय, सुधीर चौधरी, माखन सिंह, आलोक राय थे।

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

कहलगांव नगर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कहलगांव नगर के कागजी टोला में कैम्प लगाकर एवं घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में काफी संख्या में महिलाएं सदस्य बनीं। अभियान का नेतृत्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य नीतू चौबे कर रही थी। इस अवसर पर सदस्यता प्रभारी सुशांत कुमार, युवा मोर्चा के कृष्ण कुमार सिंह आदि थे। नीतू चौबे ने पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि जो भी सदस्य बने हैं वे भाजपा परिवार के अंग हो गए। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताते हुए लाभ उठाने की बात कही।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक कचहरी परिसर में हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में वीरेश प्रसाद मिश्र, विशुनदेव राय, भोला मंडल, मुक्ति प्रसाद सिंह और संदीप झा शामिल हुए। बैठक में सदस्‍यता अभियान की समीक्षा हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.