Move to Jagran APP

भाजपा सदस्यता अभियान : कोतवाली और मिरजानहाट में शिविर लगा चलाया अभियान Bhagalpur News

भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि BJP विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। लोग इस पार्टी से जुड़ने के​ लिए तैयार है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता उन्हें मार्गदर्शन कर रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 10:58 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 10:58 AM (IST)
भाजपा सदस्यता अभियान : कोतवाली और मिरजानहाट में शिविर लगा चलाया अभियान Bhagalpur News
भाजपा सदस्यता अभियान : कोतवाली और मिरजानहाट में शिविर लगा चलाया अभियान Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। अलग-अलग समूहों में कार्यकर्ता इस कार्य में लगे हैं। कोतवाली चौक पर कैम्प लगाकर भाजपा ने आम लोगों को सदस्यता दी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर के नेतृत्व और पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश चंद्र मिश्रा की उपस्थिति में लोगों ने भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की। डॉ. प्रीति ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ अपने देश को आगे बढ़ा रहे हैं। दावा है कि बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाएं भी पार्टी में जुड़ीं। नरेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां बूथ का सिपाही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है।

loksabha election banner

उधर, विजय मित्र नगर मंडल के अध्यक्ष सुधीर भगत ने कहा भागलपुर में पार्टी का लक्ष्य दो लाख लोगों को भाजपा से जोडऩा है। इसके लिए हम लोग प्रयत्नशील हैं। मौके पर सूरज शर्मा, मनीष मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष दास, मानस सिंह, रवि कुमार, ठाकुर, मोहित सिंह, पंकज शर्मा, लाला शर्मा, तेतर मंडल, विश्वजीत सिंह, अरविंद पासवान, पूरण मंडल समेत कई लोग थे।

इसके पूर्व मिरजानहाट दुर्गा स्थान के पास ईश्वरनगर मंडल में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें वारसलीगंज, बागवाड़ी, कमल नगर कालोनी कुतुबगंज व मानिकपुर के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। बांका जिले के लोगों ने भी सदस्यता ग्रहण किए। कार्यक्रम में ईश्वरनगर मंडल के अध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री पंकज गुप्ता एवं विपिन कुमार अप्पू, विजय साह, आनंद शुक्ला, प्‍यारे हिन्‍द तथा प्रियंका एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार उपस्थित थे।

इधर, जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि पूरे जिले में सदस्‍यता अभियान चल रहा है। यह अभियान भाजपा के अलावा भाजयुमो और सभी मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्‍य पूरा कर लिया जाएगा। आम लोग वर्तमान केन्‍द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की नीति से प्रभावित हैं। भारत विश्‍व का सर्वश्रेष्‍ठ देश बनेगा।

भाजपा ने बनाए सभी मंडलों में सदस्यता के प्रभारी
भाजपा ने जिले में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए सभी मंडलों में सदस्यता प्रमुख एवं सह-प्रमुखों के नाम की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिले में संगठन के सभी 21 मंडलों में जिम्मेवारी तय कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.