Move to Jagran APP

ईश्वरनगर भाजपा मंडल इकाई का गठन, 'कमल' खिलाने की मिली जिम्मेदारी

भाजपा ईश्वरनगर मंडल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने शनिवार को ईश्वरनगर मंडल की इकाई का विस्तार किया। न‍वमनोनीत पदाधिकारियों ने नरेन्द्र मोदी को फि‍र प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 09:04 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 09:04 PM (IST)
ईश्वरनगर भाजपा मंडल इकाई का गठन, 'कमल' खिलाने की मिली जिम्मेदारी
ईश्वरनगर भाजपा मंडल इकाई का गठन, 'कमल' खिलाने की मिली जिम्मेदारी

भागलपुर (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी ईश्वरनगर मंडल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने शनिवार को ईश्वरनगर मंडल की इकाई का विस्तार किया। उन्होंने संजय हरि, विन्देश्वरी साह और सुभाष कुमार चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष, विपिन कुमार 'अप्पू जी' और पंकज कुमार को महामंत्री, श्रवण कुमार मंडल, चंदन साह, संजय मिश्रा, रिंकू सिन्हा, विकास कुमार और कृष्ण कुमार दास को नगर मंत्री मनोनीत किया। कोषाध्यक्ष बरजंग पोद्दार बनाए गए हैं।

loksabha election banner

इनके अलावा कार्यसमिति में पवन कुमार साहनी, संजय शर्मा, विनोद पंडित, सुनील तिवारी, महेश यादव 'गुड्डू जी', अमित कुमार सिंह और रंजीत कुमार तांती सदस्य हैं। अध्यक्ष सुनील सिंह ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष का दायित्व प्रमीला देवी को सौंपा है।

वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. आजाद, महामंत्री मो. शहंशाह और मो. एहतेशाम मनोनीत किए गए। जबकि किसान मोर्चा के अध्यक्ष शंभू सिंह बनाए गए।

इस संबंध में सुनील सिंह ने कहा कि लगातार कई माह से कमेटी गठन के प्रयास किया जा रहा था। इसके लिए संपर्क और भाजपा के उद्देश्य से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। गठन के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं से राय लेकर और बैठक कर सभी को मनोनीत कर दिया गया है। न‍वमनोनीत पदाधिकारियों ने नरेन्द्र मोदी को देश का एक बार फि‍र प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया, जिसके लिए प्रत्येक बूथों पर संपर्क करने की योजना बनाई गई।

मंडल इकाई के गठन होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि इससे ईश्वरनगर में भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने मिशन 2019 में लग जाने का आह्वान किया। शीघ्र ही शेष जगह इकाई का गठन कर लिया जाएगा।

उधर, विजय मित्र नगर मंडल की ओर से शनिवार को बूढ़ानाथ चौक पर सदस्यता अभियान चलाया गया। उपाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि छूटे हुए लोगों को पार्टी से जोड़ा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.