भारतीय जनता पार्टी में 'मन की बात' पर चर्चा, गोपाल को जिला संयोजक बनाया
BJP meeting in Bhagalpur भागलपुर और नवगछिया में भाजपा की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री के मन की बात को जन जन तक पहुंचाने की योजना बनी। कोरोना वायरस के संक्रमण पर भी चर्चा हुई।
भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि आगामी 31 मई को प्रधानमंत्री मन की बात करेंगे। इसे प्रत्येक बूथ स्तर पर सुनाने की योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायी जाए। साथ ही इस कोरोना मारमारी के निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के अलावा जिला प्रशासन ने जो भी निर्देश जारी किया है, उसे पालन किया जाएगा। इसके अलावा कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रखें कि इस महामरी के दौरान घर में कोई भूखा नहीं रहें। जिसमें भोजन नहीं है उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
सभी बूथों पर रहेंगे पदाधिकारी
भाजपा बिहपुर विधानसभा की बैठक खरीक धर्मशाला में संपन्न हुई। जिला प्रभारी सह बिहपुर विधान सभा प्रभारी अभय वर्मन ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री के 31 मई को होने वाली मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर, प्रदेश, जिला, मंडल स्तर के पदाधिकारी रहेंगे। इसके लिए सूची सोमवार तक पूरा करने को कहा गया। सभी शक्ति केंद्र पर आईटी सेल का गठन कर जिलाध्यक्ष के पास सभी कागजात जमा करें। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, मंडल प्रभारी अरविंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर दास, जिला मीडिया प्रभारी विजेंद्र शर्मा राजेश यादव, मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, पवन यादव, बबलू कुमार मोदी उपस्थित थे। इधर, नवगछिया के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि नवगछिया में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे है।
गोपाल सिंह बने भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
शाहकुंड मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। उनका मनोनयन ओमप्रकाश भुवन प्रदेश संयोजक भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के द्वारा किया गया है। मनोनयन पर शाहकुंड मंडल के भाजपा अध्यक्ष रोबिन कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष अनंत साह, मेयर सीमा साह, मुखिया हरिनंदन मंडल, रूपचंद्र भारती, ललन झा आदि ने बधाई दी है।