बिहार में भाजपा नेता का अपहरण, मुंगेर के बरियारपुर में हुई है घटना; विरोध में रोड जाम
बिहार के मुंगेर जिले में स्थानीय भाजपा नेता संजय मोदी का अपहरण हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। उधर घटना के विरोध में रोड जाम किया गया है।
मुंगेर, जेएनएन। BJP leader Sanjay Modi kidnapped by criminals in Bihar बिहार में आम तो आम, अब खास लोग भी अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। बिहार के मुंगेर जिले में स्थानीय भाजपा नेता संजय मोदी का अपहरण हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, अपहरण के विरोध में लोगों ने रोड जाम कर दिया है।
बताया जाता है कि संजय मोदी भाजपा का प्रखंड महामंत्री है। वह बरियापुर प्रखंड का निवासी है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार की शाम में कुछ अपराधियों ने संजय मोदी का अपहरण कर लिया है। अपहृत संजय मोदी के पिता ने बरियारपुर थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, बताया जाता है कि संजय मोदी के अपहरण के विरोध में लोगों ने मुंगेर-भागलुपर पथ एनएच 80 को घोरघट के समीप जाम कर दिया है। अभी रोड जाम जारी है। लोग संजय मोदी की सकुशल रिहाई की मांग कर रहे थे।