Move to Jagran APP

भाजपा नेत्री साधना झा का निधन, आज हुआ अंतिम संस्‍कार, संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भागलपुर में भाजपा नेत्री साधना का निधन हो गया है। वे भाजपा सहित आरएसएस और इससे जुड़े संगठनों में काफी सक्रिय थीं। उनके निधन पर सभी ने शोक व्‍यक्‍त किया गया है। आज उनका दाह संस्‍कार हुआ। इससे पहले उनके पा‍र्थिव शरीर को कोर्ट परिसर लाया गया।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 01:42 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 01:42 PM (IST)
भाजपा नेत्री साधना झा का निधन, आज हुआ अंतिम संस्‍कार, संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
भागलपुर की भाजपा नेत्री साधना झा का निधन।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भाजपा नेत्री व अधिवक्ता साधना झा का हृदय गति रूकने से 2 जनवरी 2021 को निधन हो गया। उन्होंने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। उनके पति अरविंद कुमार झा पेशे के अधिवक्ता हैं। दो पुत्र और एक पुत्री है। हमेशा गरीब, असहाय, शोषित महिला एवं जरूरतमंद परिवारों का सहारा बनकर लडऩा उनकी पहचान रही। वे राष्ट्रीय सेविका समिति, विद्यार्थी परिषद, भाजपा में विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया। वे अपनी पूरी जिंदगी में कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना किया और सच का साथ दिया। वे आनंदराम ढांढनिया सरस्‍वती विद्या मंदिर से जुड़ीं थी। उनके निधन पर विद्या भारती में शोक है। आनंदराम ढांढनिया सरस्‍वती विद्या मंदिर के प्राचार्य अनंत कुमार सिन्‍हा ने कहा कि उन्‍होंने विद्या भारती के विकास में काफी योगदान दिया है। उनके निधन से विद्या भारती को अपूरणीय क्षति हुई। उनके निधन पर भाजपा के भागलपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, विधायक ई शैलेंद्र, पवन मिश्रा, दिलीप निराला, विपुल सिंह, श्यामल किशोर मिश्र, विजय कुशवाहा, मुरारी पासवान, देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, रोशन सिंह, इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, स्वेता सिंह, अजीत गुप्ता, कुमार विजेंद्र, प्रिंस मंडल, हरिवंश मणि सिंह, नरेश मिश्र, अभय वर्मन, प्राणिक वाजपेयी, नभय चौधरी, विधान पार्षद डॉ एनके यादव, डॉ प्रीति शेखर, राकेश सिन्‍हा, पारस शर्मा, ब्रज भूषण तिवारी, अनंत कुमार सिन्‍हा, डॉ विजय कुमार वर्मा, नीलराज, धर्मराज ने शोक व्यक्त किया है। इधर, राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने भी उनके निधन पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। पुत्र राहुल झा और पुत्री प्रियंका अपनी मां के निधन से काफी शोक में हैं। उन्‍हें लोगों ने ढांढस बंधाया।

loksabha election banner

दाह संस्‍कार के दौरान काफी संख्‍या में लोग हुए शामिल

आज दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर भागलपुर स्थित उनके अवास तुलसीनगर आनंदगढ़ कॉलोनी से निकला। उनके शव को भाजपा की झंडे से ढका गया था। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अदालत परिसर लाया गया, जहां अधिवक्‍ताओं ने उनके दर्शन किए। शव यात्रा में अधिवक्‍ताओं के अलावा भाजपा, आरएसएस, विहिप, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती, मजदूर संघ, अधिवक्‍ता परिषद, प्रज्ञा प्रवाह, चिति, विवेकानंद केंद्र, भागलपुर समाचार पत्र विक्रेता मजदूर संघ आदि के कार्यकर्ता शामिल थे। इधर सबौर अधिवक्‍ता संघ ने भी वरीय अधिवक्‍ता साधना झा के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। शोक व्‍यक्‍त करने वालों में अमरेंद्र कुमार तिवारी, बीरेंद्र कुमार, राजकरानंद झा, आजाद विवेकानंद, माधव यादव सहित अन्‍य शामिल थे। 

मेरी व्‍यक्तिगत क्षति 

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि साधना झा के निधन से मेरी व्‍यक्तिगत क्षति हुई है। उन्‍होंने विभिन्‍न पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महित भूमिका निभाई। श्री चौबे के अलावा शोक व्‍यक्‍त करने वालों  में अर्जित शाश्‍वत चौबे, अरूण सिंह, देव कुमार पांडेय, अभय घोष साेनू, रामनाथ पासवान, पंकज सिंह, शशि मोदी, सुधीर भगत, मुन्‍ना सिंह, संगीता सिन्‍हा, चंदन ठाकुर, शरद वाजपेयी आदि शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.