भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मुखिया से घर चल रही थी पार्टी Bhagalpur News
कि हत्या के बाद शव को स्कार्पियो पर रखकर गायब करने का प्रयास किया गया। लेकिन सूचना मिलते ही परिजनों ने गाड़ी को घेर कर पकड़ा।
भागलपुर [जेएनएन]। कहलगांव के अमडंडा थाना क्षेत्र के मदारगंज गांव में पंचायत के मुखिया राजेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह के घर चल रही पार्टी के दौरान गोली लगने से गांव के ही सनोखर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष 40 वर्षीय ललन सिंह की मौत हो गई। मृतक ललन सिंह की पत्नी साक्षी प्रिया ने मुखिया पप्पू ङ्क्षसह, उनके भाई मनोज सिंह, स्कार्पियो चालक कन्हाई सिंह, गांव के मुकेश रजक, कैलाश सिंह, कुंदन सिंह, निरंजन सिंह एवं मंटू पासवान के खिलाफ साजिश के तहत घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में लिखा है कि हत्या के बाद शव को स्कार्पियो पर रखकर गायब करने का प्रयास किया गया। लेकिन सूचना मिलते ही परिजनों ने गाड़ी को घेर कर पकड़ा। चालक कन्हाई के पौकेट से चार खोखा मिले हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मुखिया सहित घर के सारे सदस्य और सभी नामजद घर से फरार हैं। ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि एक अवैध हथियार खरीद कर लाया गया था।
मुखिया के घर उसी की पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान ही खरीद कर लाए गए हथियार में गोली भरकर देखने के क्रम में गोली फायर हो गई और गोली ललन सिंह के पेट में जा लगी। गंभीर हालत में ललन को मुखिया ने अपनी स्कार्पियो पर रखकर बिना परिवार को सूचना दिए ही आनन-फानन कहलगांव उपचार के लिए ले जाने लगे, लेकिन इसी दौरान ललन की मौत हो गई। जिसके कारण मुखिया एवं अन्य कहलगांव मे ही रह गया और चालक को शव लेकर भेज दिया। परिजनों को ललन को गोली लगने की जानकारी होते ही वे मुखिया के घर पर पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं था। स्कार्पियो पहुंचते ही घेर लिया और चालक को कब्जे में ले लिया।
सूचना मिलने के बाद भी पुलिस के विलंब से पहुंचने पर परिजन अक्रोशित हो उठे और एसएसपी को बुलाने एवं गिरफ्तारी की मांग करने लगे। रसलपुर एवं सनोखर थाना की भी पुलिस पहुंच गई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रेशू कृष्ण ने अविलंब गिरफ्तारी का आदेश दिए हैं। ललन वार्ड सचिव भी था और मुखिया का खास आदमी था। पार्टी मे भी मुखिया ने ललन को अपने घर से रोटी बनवा कर लाने कहा था। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिनव कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दोनों ने एसएसपी ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आग्रह किया।