Move to Jagran APP

BJP नेता ने कांग्रेस पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा - भ्रष्टाचार का पिटारा Bhagalpur News

सदस्‍यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी भागलपुर में पूरी तरह सक्रिय है। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिलाध्‍यक्ष ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 08:38 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 08:38 AM (IST)
BJP नेता ने कांग्रेस पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा - भ्रष्टाचार का पिटारा Bhagalpur News
BJP नेता ने कांग्रेस पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा - भ्रष्टाचार का पिटारा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने अलीगंज चौक पर नुक्कड़ सभा में कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है और देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्रेस का भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार का पिटारा है।

loksabha election banner

सदस्यता जन जागरण रथ के माध्यम से नुक्कड़ नाटक किया गया। अलीगंज में 396 नए सदस्य बने वहीं खंजरपुर में बड़ी संख्या में कुल 402 सदस्य बने। खलीफाबाग में कुल 289 सदस्य बने वहीं स्टेशन चौक पर आज 512 सदस्य बने। रथ के माध्यम से 1600 नए सदस्य बने और अभी तक रथ के माध्यम से 7600 सदस्यों का निर्माण किया है।

कार्यक्रम में देवकुमार पांडे, देवव्रत घोष, संगीता सिन्हा, रेखा साह, अनिता सिंह, पंकज सिंह, मुन्ना सिंह, भारती साह, सरिता वर्मा, चंदन पांडे, संजय हरि, अभिषेक पिंटू, आशीष पांडे, नरेह यादव, कुश गोस्वामी, जवाहर दास, संजय भट्ट, रंजीत सिन्हा, बब्बन मिश्रा, गोलन सिन्हा, आलोक राय थे।

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
खरीक बाजार में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें जिला संयोजक सह सदस्यता प्रभारी प्रभु प्रिंस महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा ने बनाए सौ से ज्यादा सदस्य
शाहकुंड मंडल के भाजपा महामंत्री सह सदस्यता प्रमुख ललन कुमार झा के नेतृत्व में डोहराडीह हाट, किरणपुर चौक पर भारतीय जनता पार्टी के सौ से ज्यादा सदस्य बनाए गये। यह जानकारी ललन कुमार झा ने दी।
 

कांग्रेस के शासन काल का सिर्फ भ्रष्‍टाचार हुआ है

इस बीच भागलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने जिले के ग्रामीण इलाकों में जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे सदस्‍यता अभियान की जानकारी ली। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सिर्फ लोगों को भाजपा से जोडने तक ही हमारा काम नहीं है। हमारा काम यह भी है कि केन्‍द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचे। योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी हो रही है तो कार्यकर्ता उनके साथ खडा रहे। उन्‍हें सहयोग करे और योजनाओं का लाभ दिलाए। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कार्यशैली और भारत को अखंड तथा विश्‍वगुरु बनाने के लिए जो कार्य वे कर रहे हैं, इसकी भी जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल का सिर्फ भ्रष्‍टाचार हुआ है। यह सरकार स्‍वच्‍छ है और देश में भ्रष्‍टाचार पर नियंत्रण के लिए प्रयासरत है। भ्रष्‍टाचार का खात्‍मा और आतंकवाद का अंत करना केन्‍द्र सरकार की पहली प्रथमिकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.