Move to Jagran APP

सुलतानगंज में भाजपा नेत्री के बेटे को अपराधियों में गोलियों भूना

भाजपा नेत्री (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) मीणा सिंह के बेटे मनन सिंह को अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 01:21 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 01:21 PM (IST)
सुलतानगंज में भाजपा नेत्री के बेटे को अपराधियों में गोलियों भूना
सुलतानगंज में भाजपा नेत्री के बेटे को अपराधियों में गोलियों भूना

भागलपुर (जेएनएन)। सुलतानगंज में भाजपा नेत्री (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) मीणा सिंह के बेटे मनन सिंह को अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया। उसे तीन गोली मारी गयी है। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी। वह दबंग था। उसके पिता डॉ. अशोक कुमार सिंह (एमबीबीएस) हैं। मनन सिंह की शादी पटना के खेमीचक निवासी बबली सिंह से हुई थी। इससे एक सात साल का बेटा आयुष है। मनन दो भाई था। इसका बड़ा भाई बंटी सिंह है। मनन सिंह आपराधिक छवि का था। उस पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। वह घर से नौ बजे निकला था। गोलियों से छलनी उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर दुर्गा स्थान के समीप पाच नंबर गली में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन अलग अलग हथियार का खोखा बरामद किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.