श्रद्धांजलि सभा : अरुण जेटली ने राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था जीवन Bhagalpur News
मालूम हो कि 24 अगस्त को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी का देहांत हो गया था। भारतीय जनता पार्टी ने वृंदावन हॉल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया।
भागलपुर [जेएनएन]। अरुण जेटली भाजपा के शीर्ष नेताओं में एक थे। पार्टी के निर्णयों में उनकी अहम भूमिका होती थी। वे पार्टी की रीति नीति से कभी अलग नहीं हुए। उन्होंने अपने जीवन को पार्टी के लिए समर्पित कर दिया था। संगठन में हर कार्यकर्ता एक समान होते हैं।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृंदावन हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने कही। उन्होंने कहा कि विशाल व्यक्तित्व और सरल स्वभाव ही जेटली की पहचान थी। पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी ने उनके छात्र राजनीति से लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल में उनकी भूमिका की चर्चा की।
मालूम हो कि 24 अगस्त को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी का देहांत हो गया था। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय वर्मन, जिला महामंत्री विजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, आनंद शुक्ला, मुरारी पासवान, भरत साह, विपुल सिंह, मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, मुकुल कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह, प्रिंस मंडल, मनीष दास, देवव्रत घोष, रामदेव साह, सुधीर भगत, उमाशंकर, सुरेन्द्र सिंह, माला सिंह, श्वेता सिंह, संगीता सिन्हा, सुनिधि मिश्रा, शांति देवी, असेशर मंडल, कुमार विजेंद्र, अजित गुप्ता, धर्मेन्द्र बबलू, वीरेंद्र बबलू, चंदन पाण्डेय, प्रतीक आनंद, राजा अवधेश, प्यारे हिन्द उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने किया। दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और पुष्पांजलि अर्पित किया गया।