Move to Jagran APP

BJP : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आएंगे पीरपैंती, कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

Bihar assembly election 2020 भागलपुर जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह जुट गई है। इसी क्रम में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पीरपैंती आएंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 11:28 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 11:28 AM (IST)
BJP : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आएंगे पीरपैंती, कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
BJP : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आएंगे पीरपैंती, कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

भागलपुर, जेएनएन। Bihar assembly election 2020 :  भागलपुर जिले में भाजपा ने चुनाव की तैयारियों के लिए हरे‍क विधानसभा में बैठक करने का सिलसिला तेज कर दिया। लगातार दौरा कर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच चुनावी कार्यक्रमों में परिवर्तन हुए हैं। ज्‍यादातर कार्यक्रम और बैठक वर्चुअल हो रही है। जिले में लगातार भाजपा के बड़े अधिकारियों का दौरा हो रहा है। जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय खुद चुनावी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

loksabha election banner

पीरपैंती प्रखंड के शेरमारी बाजार स्थित प्रियदर्शनी विवाह भवन में भाजपा दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल अध्यक्ष निशांत पांडेय की अध्यक्षता में की गई। जिसमें बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चला केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का आगामी नौ तारीख से 11 तारीख के बीच होने वाले पीरपैंती क्षेत्र के दौरे की तैयारी की चर्चा हुई। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अमन कुमार, विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह सत्यनारायण ओझा आदि ने संबोधित किया।

मौके पर बरमेश्वर राय, सुनील पांडे, धीरेंद्र जायसवाल, सचिन पांडे, अमरजीत भारती, विकास सिंह राठौर, सुमन पांडे, अशोक सम्राट, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुप्रिया सिंह, सुमन मिश्रा, मंगलू दुबे, कुंदन महतो, सुधीर कुमार पान, मुरारी पासवान,  रिंकू तिवारी,  केडी गुप्ता पप्पू भगत रुस्तम खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण भी मौजूद थे।

अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक

इससे पहले भाजपा अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भागलपुर हुई। अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा भागलपुर के जिला अध्यक्ष प्रिंस मंडल ने की। भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए कार्यकर्ताओ को निर्देश दिए। मंच संचालन अति पिछड़ा मोर्चा प्रदेश के आईटी सेल के क्षेत्रीय प्रभारी भवेश राजहंस ने किया। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनूपलाल साह, अमरदीप साह, लक्ष्मी कुशवाहा, गुड्डू राय, जीवन कुमार, नीरज कुमार, कौशिक कुमार, राजा अवधेश, दीपक मंडल, प्रीतम कुमार,अभिनिष कुमार,अरुण साह, सुधीर मंडल, निरंजन सिंह, माखन मंडल, पिंटू मंडल, राजीव कुमार, अजीत गुप्ता के साथ-साथ अति पिछड़ा समाज के ढेरों कार्यकर्ता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.