Move to Jagran APP

लोकसभा से भाजपा का टिकट कटने पर प्रदेश नेता और मंत्री के सामाने कार्यकर्ताओं का छलका दर्द

पार्टी की बैठक सह संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन के निर्णय का पालन करने का दायित्व हमलोगों की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक ही लक्ष्य है मोदी को पुन पीएम की कुर्सी तक पहुंचाना।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 01:21 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 01:21 PM (IST)
लोकसभा से भाजपा का टिकट कटने पर प्रदेश नेता और मंत्री के सामाने कार्यकर्ताओं का छलका दर्द
लोकसभा से भाजपा का टिकट कटने पर प्रदेश नेता और मंत्री के सामाने कार्यकर्ताओं का छलका दर्द

भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में सक्रिय करने के उद्देश्य से आए पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री शिव नारायण महतो के समक्ष अचानक कार्यकर्ताओं का दर्द छलक गया। यह दर्द भागलपुर सीट से भाजपा का टिकट कटने का था। प्रदेश नेतृत्व के समक्ष कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। आक्रोश जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कई आरोप भी लगाए। बैठक में भागलपुर सीट को जदयू के हाथ बेच देने का भी आरोप लगा।

loksabha election banner

कहलगांव, पीरपैंती सहित अन्य प्रखंडों से आए कार्यकर्ता अपनी बात सुनाकर वाक आउट भी कर गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ने जा रही है, यह पहले क्यों नहीं बताया गया। यह क्षेत्र भाजपा की रही है। संघ की पृष्ठभूमि रही है। यहां भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ता पिछले पांच वर्षों से लगे हैं। अचानक जदयू के हाथ में सीट देने के पहले कार्यकर्ताओं की राय भी नहीं ली गई। प्रदेश सह संगठन मंत्री ने माना कि कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष गुस्से का इजहार किया है। भाजपा को सीट नहीं मिलने से आक्रोश जताया। कहा कि कार्यकर्ताओं को समझाया गया और एनडीए की जीत के लिए चुनाव में लगने की अपील की। कहा कि हम विचारधारा के लिए काम करते हैं किसी व्यक्ति के लिए नहीं।

भारत की जनता एक बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता दी है। हमने गठबंधन धर्म को निभाया है। मोदी को हराने के लिए विरोधी एकजुट हो रहे हैं। तिलकामांझी स्थित एक होटल में हुई पार्टी की बैठक सह संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन के निर्णय का पालन करने का दायित्व हमलोगों की है। अध्यक्षीय भाषण में जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि एक ही लक्ष्य है मोदी को पुन: पीएम की कुर्सी तक पहुंचाना। बैठक में लोकसभा पालक हरवंशमणि सिंह, नरेश चंद्र मिश्र, नभय चौधरी, अभय बर्मन, डॉ. प्रीति शेखर आदि शामिल रहे।

देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में सुनामी

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि देश में नरेंद्र मोदी की सुनामी है। भाजपा सहित एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है। मोदी दो अप्रैल को बिहार में प्रवेश कर रहे हैं। बिहार में एनडीए की जीत 40 सीटों पर होगी और देश में इस बार चार सौ सीटों पर सफलता मिलेगी। चौबे संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि जदयू प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के पक्ष में एनडीए एकजुट है और उनकी जीत होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहीदों का सबूत मांग रही है। इसका जवाब देश की जनता वोट से देगी। सेनाओं ने साहस का परिचय दिया है। आतंकियों को मार गिराया है। यहां की सेना के जवाबी हमले की सबूत मांगने वाली कांग्रेस का बिहार और यूपी में खाता भी नहीं खुलेगा। चौबे ने कहा कि केरल और पश्चिम बंगाल में भाजपा को अच्छी सफलता मिल रही है। कहा कि वंशवाद और परिवारवाद के विरुद्ध राष्ट्रवाद की लड़ाई है। दावा किया कि डबल इंजन की सरकार में बिहार और देश का विकास हो रहा है। हालांकि मंत्री के सामने भी कुछ भाजपा कार्यकताओं ने भागलपुर सीट भाजपा को नहीं मिलने पर रोष प्रगट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.