Move to Jagran APP

फेसबुक में भाजपा जिलाध्यक्ष का उभरा दर्द, बोले परेशान हो गया हूं, अब पद छोड़ दूंगा Bhagalpur News

नवगछिया के भाजपा जिलाध्‍यक्ष का दर्द फेसबुक पर उभरा। उन्‍होंने फेसबुक पर पोस्‍ट किया है मैं भाजपा जिलाध्‍यक्ष्‍ा पद से त्‍यागपत्र देना चाहता हूं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 11:25 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 11:25 AM (IST)
फेसबुक में भाजपा जिलाध्यक्ष का उभरा दर्द, बोले परेशान हो गया हूं, अब पद छोड़ दूंगा Bhagalpur News
फेसबुक में भाजपा जिलाध्यक्ष का उभरा दर्द, बोले परेशान हो गया हूं, अब पद छोड़ दूंगा Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। नवगछिया के भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने अपना पद छोडऩे की इच्छा जाहिर करते हुए इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिलाध्यक्ष ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखा है कि मैं प्रदेश कार्यालय पटना में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना चाहता हूं। इस पोस्ट पर भाजपा समर्थकों ने अपनी राय व्यक्त करते हुए उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी है। इस संबंध में जब भाजपा जिलाध्यक्ष से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उनके तीनों मोबाइल नंबर बंद मिले।

loksabha election banner

फेसबुक के इस पोस्ट पर उनको कई कमेंट मिले। इसमें से ज्यादातर भाजपा कार्यकर्ता और इस विचारधारा के समर्थकों के कमेंट हैं। ज्यादातर लोगों ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी हैं। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने ऐसा निर्णय क्यों लिया है, इस बारे में कुछ भी नहीं बता रहे।

प्रदेश संगठन मंत्री ने कहने पर हटाया पोस्ट

रविवार को पूर्वाह्न सवा 11 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने फेसबुक पोस्ट को हटा दिया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री नागेन्द्र नाथ का फोन आया था। जिसमें उन्होंने कहा कि आपकी जो भी समस्या और शिकायत है, वह प्रदेश नेतृत्व को बताएं।

इस्तीफा देने संबंधी पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह मेरा निजी फैसला था। मुझे पार्टी से या स्थानीय किसी नेताओं से कोई परेशानी नहीं है। सांगठनिक स्तर पर भी उनकी कोई शिकायत नहीं है। इस्तीफा देने की सोच उनकी व्यक्तिगत थी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे आज ही पटना के लिए निकल रहे हैं। जहां वे अपनी बात प्रदेश नेताओं से सामने रखेंगे। उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री ने पटना बुलाया है।

यहां बता दें कि नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष ने हाल में अपना दूसरा कार्यकाल संभाला है। गत दिनों प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी पहली सूची में ही नवगछिया जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार मंडल का मनोनयन किया था। यह उनका दूसरा कार्यकाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.