BJP : जिलाध्यक्ष पहुंचे वकीलों के पास, दिए PM मोदी का पत्र, कहा-देश का बढ़ा सम्मान
BJP भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय लगातार जिले भर में संपर्क अभियान चला रहे हैं। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर चल रहा है।
भागलपुर, जेएनएन। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय और विधिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वीरेश मिश्रा के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय के अधिवक्तओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी के पत्रक का वितरण किया गया। यह संपर्क अभियान केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने चलाया जा रहा है। अधिवक्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र दिया। पत्र में प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए फैसलों को दर्शाया गया है।
इसा दौरान उन्होंने विधिज्ञ संघ के महासचिव संजय मोदी, विष्णु देव राय, अवधेश कुमार, मदन मोहन झा, अशोक कुमार, किशोर झा, प्रसाद सिंह, पवन झा, मुकुल कुमार, राजेश कुमार, अंजनी कुमार दास, अभय सिंह, मनोज सिंह, संतोष मिश्रा,, विजय सिंह, धर्मेंद्र शाह, श्री नारायण सिंह, राजकुमार यादव, प्रमोद यादव, शिव शंकर गुप्ता, प्रवीण कुमार मिश्र, बल्लू बाबू, सुबोध सहाय, हिमा दास, राजेश तिवारी, अजय कुमार सिन्हा, आनंद श्रीवास्तव, रवि कुमार, अंजनी दूबे, राजीव सिंह, शैलेंद्र सिंह, भोला मंडल, देवेन्द्र गुप्ता सुनीता कुमारी आदि से संपर्क किया।
जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के मान-सम्मान में न केवल इजाफा हुआ है, बल्कि देश की प्रमुख समस्याओं का निराकरण भी सहजता के साथ हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार के द्वारा की गई उपलब्धियों को पत्रक के माध्यम से जन जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन को भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना सक्षम है। प्रधानमंत्री सक्षम हैं।
जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने कहा देश के मान-सम्मान में न केवल विश्व मानस पटल में इजाफा हुआ है बल्कि देश की प्रमुख समस्याओं का निराकरण भी हुआ है। तीन तलाक, धारा 370, धारा 25ए, राम जन्मभूमि मामले सुलझ गए। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की सूझबूझ का परिणाम है।
कोरोना वायरस संक्रमण का संकट अभी भी पूरे देश में बना हुआ है, ऐसे में आमजनों की जिम्मेवारी भी बढ़ी है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने की अपील की। साथ ही शारीरिक दूरी पालन करने को कहा।
इसके अलावा वार्ड नं.18 में भी जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर प्रधानमंत्री के पत्र के माध्यम से सरकार के उपलब्धियों को बताया।
संपर्क अभियान के दौरान दिलीप निराला, विपुल सिंह, देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, इंदु भूषण झा, मुकुल प्रियदर्शी, प्रणब दास, मनीष दास, कुमकुम सिन्हा, पृथ्वीराज, आलोक सिंह बंटू, अजीत गुप्ता, अमित कुमार सरस्वती, कुंदन कुमार, ओम कुमार राय, शरद वाजपेयी, रौनक चौधरी, सुधांशु भूषण, रंजन चौधरी, भोला कुमार मंडल, राजेंद्र कुमार, राजीव कुमार, मीनाक्षी कुमारी, जय प्रकाश यादव व्यास, विष्णु देव राय, अजय शुक्ला, विजय कुमार सिंह, अमित कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, अवधेश कुमार, प्यारे हिंद आदि शामिल थे।