Move to Jagran APP

भाजपा ने किया 'दधीचि' कार्यकर्ताओं को सम्मानित

38वें स्थापना दिवस पर रविवार को तिलकामाझी स्थित वृंदावन हॉल में भारतीय जनता पार्टी ने जिले के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। पार्टी ने करीब 32 दधीचि कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर उनके योगदान को याद कर सम्मान दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Apr 2018 09:30 AM (IST)Updated: Mon, 09 Apr 2018 09:30 AM (IST)
भाजपा ने किया 'दधीचि' कार्यकर्ताओं को सम्मानित
भाजपा ने किया 'दधीचि' कार्यकर्ताओं को सम्मानित

भागलपुर। 38वें स्थापना दिवस पर रविवार को तिलकामाझी स्थित वृंदावन हॉल में भारतीय जनता पार्टी ने जिले के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। पार्टी ने करीब 32 दधीचि कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर उनके योगदान को याद कर सम्मान दिया। उधर, महानगर इकाई ने भी आदमपुर चौक पर स्थापना दिवस का आयोजन किया। नगर प्रवक्ता ने बताया कि अतिपिछड़ा मंच के अध्यक्ष दिनेश मंडल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। एमएलसी डॉ. एनके यादव ने पार्टी का झंडा फहराया। मौके पर गौरव जायसवाल, सुधीर चौधरी, पंकज सिंह, सुधीर चौधरी व रामनाथ पासवान आदि उपस्थित थे। उधर, जिला के कार्यक्रम में प्रभारी कुमार प्रणय ने कहा कि हमारी पार्टी ऐसे ही यशस्वी कार्यकर्ताओं के परिश्रम व अनुशासन से आगे बढ़ रह रही है। जिला अध्यक्ष रोहित पाडे ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को भाजपा अस्तित्व में आई। आज ऐसे पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद लेने का सौभाग्य हमें मिला है। संचालन जिला महामंत्री विजय कुशवाहा ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ. एनके यादव थे। जो सम्मानित हुए

loksabha election banner

काशीनाथ कटारुका, अजय कटारुका, अरुण कुमार सिंह, काली प्रसाद सिंह, श्याम नारायण सिंह, सत्य नारायण दास, बृजेश सिंह, रामनिवास छापोलीका, श्यामलाल बैठा, जय कात झा, सहदेव सिंह, महावीर बैठा, मनोहर महतो , राजू प्रसाद यादव, सतीश मिश्रा, चंद्रमोहन प्रसाद, गणेश मंडल, राजेश्वर सिंह, जीवन रत्‍‌न कुशवाहा, वकील सिंह, गया प्रसाद अभागा, सुरेश प्रसाद मंडल, उदय नारायण सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, स्वर्गीय राम चरण सिंह (की पत्‍ि‌न), स्वर्गीय महेश्वरी प्रसाद सिंह (की पत्‍ि‌न), कमलेश्वरी पासवान, हरवंशमणि सिंह, विजय सिंह प्रमुख, नरेश चंद्र मिश्रा, नभय चौधरी, अभय बर्मन। समारोह में उपस्थिति

विभाग विस्तारक प्रदुम्न श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, आनंद शुक्ला व दिलीप निराला, डॉ. प्रीति शेखर, मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, उमा घोष, राजीव तिवारी, श्यामल किशोर मिश्रा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिनव कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीना सिन्हा, मुरारी पासवान, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनीष कुमार दास, पसमांदा मंच के जिला अध्यक्ष मो एहसाद आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.