लोकसभा चुनाव को ले भाजपा का प्रशिक्षण शिविर
भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आम मतदाताओं तक पैठ बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
किशनगंज । भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आम मतदाताओं तक पैठ बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से होने वाले फायदे और सरकार का विकास की ओर बढ़ते कदम से लोगों को अवगत कराया जा सके। इसी संदर्भ में रविवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एमजीएम रोड स्थित भारत कॉप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम का जिला प्रभारी मृगेंद्र प्रताप देव ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। ताकि डोर टू डोर कैंपेन कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में उनकी मदद भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 12 मंडलों के अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों की गहन समीक्षा की गई है। शेष बचे दो मंडल के अध्यक्ष की अनुपस्थित रहने पर सह मंडल प्रभारी के सहयोग से संपूर्ण तथ्यों से अवगत हो चुका हूं। कार्यकताओं को जुलाई महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत 15 जून से लेकर छह जुलाई तक महासंपर्क अभियान, 21 जून को विश्व योग दिवस, 23 जून को बलिदान दिवस, 26 जून को लोकतंत्र बचाओ दिवस और सात जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जंयती मनाने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष राजेश्वर बैद ने बताया कि पटना में बिहार भाजपा प्रभारी सह सांसद भूपेन्द्र यादव जिला और प्रखंड स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कार्ययोजना तैयारी की गई थी। इन कार्य योजनाओं से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। जिसमें संगठन शक्ति बढ़ाने के साथ सदस्या अभियान चलाने सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं। वर्तमान समय में भाजपा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से जुड़ना जरूरी है। ताकि कार्यकर्ताओं के सहयोग से गांव से लेकर शहरी क्षेत्र की जानकारी पलभर में देश के कोने-कोने में पहुंचाई जा सके। महासंपर्क अभियान के तहत जिला के सभी क्षेत्रों में टोली बना कर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच कर लोगों से रूबरू होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से अररिया के जिला प्रभारी मनोज ¨सह, सुभाष साहा, सुबोध माहेश्वरी, विनय गोस्वामी, खुशो देवी, पवन सेन, अजय सिन्हा, डॉ सचिन प्रसाद, देव मोहन ¨सह, मनमोहन साह, धनंजय ¨सह, बुलेन ¨सह, बलदेव ¨सह, बंसत चतुर्वेदी, जय किशन प्रसाद, राजीव सिन्हा, उत्तम दास, महेंद्र, अजीत दास, अभिनव मोदी, जय किशन प्रसाद, मोहन ¨सह, श्याम किशोर झा, अमित सिन्हा, किशोरी पासवान, शुक्ला दास, अरूणा देवी, जीवन ठाकुर, सीताराम मंडल, उमाचरण ¨सह, पुषलाल ¨सह, शंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, रत्नेश कण ,कालू सरकार समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।