वोटर लिस्ट और SIR के विरोध से निपटने के लिए बीजेपी का प्लान, भागलपुर में 5 नवंबर तक होंगे 6 कार्यक्रम
भाजपा ने मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर विपक्ष के आरोपों का खंडन करने के लिए भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान शुरू किया है।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
बीजेपी ने भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान शुरू किया।
मतदाता सूची और SIR पर विपक्ष के आरोपों का खंडन।
5 नवंबर तक छह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच भाजपा ने जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की है।
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नाम से शुरू किए गए इस अभियान के तहत पांच नवंबर तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में छह प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पार्टी का कहना है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता सूची और एसआइआर से जुड़े मुद्दों पर लोगों के बीच अपनी बात रखी जाएगी और विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे कथित भ्रम का जवाब दिया जाएगा।
अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा बिहार की ओर से भागलपुर जिले में विशेष टोली गठित की गई है। जिला महामंत्री नितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभय घोष सोनू और जिला मंत्री अभिमन्यु राम को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनके नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के तहत प्रेस कान्फ्रेंस, पदयात्रा, राष्ट्र चिंतन यात्रा, युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिता एवं ‘घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के तहत इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क के छह कार्यक्रम किए जाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि पांच नवंबर तक चलने वाला यह अभियान केवल चुनावी गतिविधि नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के उद्देश्य से चलाया जा रहा जनजागरण अभियान है।
अभियान के दौरान जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचने की योजना है।
यह भी पढ़ें- 'मैं तो खुद पीएम मोदी को सत्ता से हटाने की बात कह रहा था...', खरगे के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, समर्थक अब कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा; JDU प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
