Move to Jagran APP

बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतना संभव : भाजपा

पीरपैंती के शेरमारी बाजार में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष शिव बालक तिवारी की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 02:59 PM (IST)
बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतना संभव : भाजपा
बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतना संभव : भाजपा

भागलपुर। पीरपैंती के शेरमारी बाजार में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष शिव बालक तिवारी की अध्यक्षता में हुई। संचालन ऋषिकेश सिंह ने किया । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी कुमार प्रणय ने कहा कि पार्टी चुनावी मूड में है। हम सभी कार्यकर्ता भी अपनी कमर कस लें। संगठन बूथ स्तर पर चिंता इसलिए कर रही है कि बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे। विधानसभा प्रभारी सह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने संगठनात्मक ढाचा तैयार करवाया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धाजलि सभा की भी समीक्षा की गई। बैठक में लोकसभा मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, ललन पासवान, शिवबालक तिवारी, संजीव चौधरी, सिताशु मंडल, अशोक गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, पप्पू झा, चंद्रशेखर सिंह, घनश्याम पाडेय, विजय पाडे आदि मौजूद थे। वहीं, बीजेपी सुल्तानगंज विधान सभा के कार्यकर्ताओं की मंगलवार को दक्षिणी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हर्ष नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मंडल महामंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी ने प्रमुख रूप से भाग लिया। मौके पर जिला महामंत्री मुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, जिला प्रवक्ता पवन कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आनंद शुक्ला, श्यामल किशोर मिश्रा, मनीष कुमार दास, कन्हैया झा, संजय चौधरी, गोपाल सिंह, श्रवण, मंगलम, राजेंद्र शर्मा, राजकिशोर, विकास कुमार, डॉ मुनीलाल गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, डॉ पंकज व अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जबकि लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से भाजपा की मंगलवार को हुई सुल्तानगंज विधानसभा स्तरीय बैठक में सागठनिक नीतियों पर जोर दिया गया। कटहरा पंचायत के पनसल्ला गाव में हुई बैठक की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष हर्षनाथ मिश्रा ने की। बैठक में मुकेश सिंह, कन्हाई मंडल, पवन मिश्रा, आनंद शुक्ला, श्यामल किशोर मिश्रा, मनीष कुमार दास, कन्हैया झा, राजकिशोर, संजय चौधरी, गोपाल सिंह, श्रवण, कुमार मंगलम राजेंद्र शर्मा, विकास कुमार, डॉ मुनीलाल गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, डॉ पंकज आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

अटल बिहारी वाजपेयी पीठ के लिए भेजा प्रस्ताव

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पीठ की स्थापना होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को प्रस्ताव मंगलवार को भेजा गया है। भाजपा ने बनाए अध्यक्ष

भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने सुधीर भगत को विजय मित्रा मंडल का अध्यक्ष बनाया है। रोहित ने प्रिंस मंडल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.