Move to Jagran APP

बिहपुर विधानसभा : यहां से एक बार ही खिला कमल, सीपीआइ का सबसे ज्‍यादा बार प्रतिनिधित्‍व

Bihpur Assembly नवगछिया इलाके का बिहपुर विधानसभा में भाजपा की एक ही बार जीत हुई। यहां सीपीआई के विधायक ने सबसे ज्‍यादा प्रतिनिधित्‍व किया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 04:30 PM (IST)
बिहपुर विधानसभा : यहां से एक बार ही खिला कमल, सीपीआइ का सबसे ज्‍यादा बार प्रतिनिधित्‍व
बिहपुर विधानसभा : यहां से एक बार ही खिला कमल, सीपीआइ का सबसे ज्‍यादा बार प्रतिनिधित्‍व

भागलपुर [नवनीत मिश्र]। नवगछिया क्षेत्र में विधानसभा हैं। बिहपुर और गोपालपुर। बिहपुर के मतदाताओं किसी एक प्रत्‍याशी पर ज्‍यादा भरोसा नहीं करते। हालांकि पार्टी भी यहां अक्‍सर अपना उम्‍मीदवार बदलती है।

loksabha election banner

बिहपुर विधानसभा पर मात्र एक बार भाजपा का कब्जा रहा है। 2010 से 2015 के भाजपा के ई कुमार शैलेंद्र विधायक रहे हैं। कांग्रेस और सीपीआइ के प्रत्याशी चार-चार बार विधायक रहे हैं। पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुमार रघुनंदन प्रसाद विधायक चुने गए थे। फिर इस विधानसभा पर कांग्रेस का कब्जा हुआ। यहां से शुकदेव चौधरी विधायक चुने गए थे। इसके बाद सीपीआइ के प्रभु नारायण राय विधायक चुन लिए गए। सबसे अधिक बार सीपीआइ के शुकदेव चौधरी यहां से तीन बार विधायक रहे हैं। राजद का भी तीन बार इस विधानसभा पर कब्जा रहा है। फिलहाल राजद की वर्षा रानी यहां से विधायक हैं। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 34 हजार 767 पुरुष और एक लाख 21 हजार 311 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या दस है। यहां सौ पुरुष पर 90 महिलाएं हैं। यह क्षेत्र अभी भी पिछड़ा है। बाढ़ और कटाव से यहां की जनता त्रस्त है। हर वर्ष बाढ़ से सैकड़ों एकड़ भूमि गंगा और कोसी नदी की भेंट चढ़ चुका है। जिनके पास जमीन नहीं बची है, वे अभी भी मालगुजारी जमा कर रहे हैं। हजारों लोग बांध पर शरण लिए हुए हैं। इनके पुनर्वास की व्यवस्था अभी तक ही हो पाई है। कटाव की रोकथाम के लिए अभी तक कोई उपाय नहीं किए गए हैं।

1951-57 : कुमार रघुनंदन प्रसाद- कांग्रेस

1957-62 : प्रभु नारायण राय- सीपीआइ

1962-67 : सुकदेव चौधरी- कांग्रेस

1967-69 : जीपी यादव- भारतीय जनता संघ

1969-72 : प्रभु नारायण राय- सीपीआइ

1972-77 : प्रभु नारायण राय- सीपीआइ

1977-80 : सीताराम सिंह आजाद- सीपीआइ

1980-85 : राजेंद्र प्रसाद शर्मा- कांग्रेस

1985-90 : राजेंद्र प्रसाद शर्मा- कांग्रेस

1990-95 : ब्रद्मदेव मंडल - जनता पार्टी

1995-2000 : ब्रद्मदेव मंडल - जनता दल

2000-2005 : शैलेश कुमार - राजद

2005-2010 : शैलेश कुमार - राजद

2010-2015 : ई कुमार शैलेंद्र - भाजपा

2015-2020 : वर्षा रानी - राजद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.