Move to Jagran APP

Bihar Vaccination Maha Abhiyan 3: टीकाकरण महाअभियान के तीसरे चरण में जमुई ने रचा इतिहास

Bihar Vaccination Maha Abhiyan 3 बिहार में शुक्रवार को टीकाकरण महाअभियान के तीसरे चरण का आगाज हो गया है। इसमें पहले दिन ही जमुई ने इतिहास रच दिया है। जमुई में पहले दिन 70 हजार लोगों को टीका लगाया गया।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 09:35 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 09:35 PM (IST)
Bihar Vaccination Maha Abhiyan 3: टीकाकरण महाअभियान के तीसरे चरण में जमुई ने रचा इतिहास
Bihar Vaccination Maha Abhiyan 3: बिहार में शुक्रवार को टीकाकरण महाअभियान के तीसरे चरण का आगाज हो गया है।

संवाद सहयोगी, जमुई। Bihar Vaccination Maha Abhiyan 3: टीकाकरण महाअभियान के तृतीय चरण में जमुई ने इतिहास रच दिया। 70 हजार लोगों को कोरोना रोधक टीका लगा जमुई प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। यहां बता दें कि पिछले बार भी महाअभियान में जमुई बेहतर प्रदर्शन कर दूसरे स्थान पर काबिज था। जमुई के लिए 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित किया था।

loksabha election banner

-टीकाकरण महाअभियान तीन में जमुई ने रचा इतिहास

- प्रदेश भर में अव्वल रहा जमुई

- 70000 लोगों को लगा कोरोना रोधक टीका

टीकाकरण अभियान में मिली अप्रत्याशित सफलता पर जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही इस मुहिम से जुड़े तमाम अधिकारियों व कर्मियों के साथ-साथ मीडिया तथा जमुई वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीम में शामिल लोगों की लगन तथा जमुई वासियों में टीकाकरण के प्रति उत्साह का प्रतिफल है।

इसके पहले जमुई में टीकाकरण की सफलता को लेकर 375 केंद्र बनाए गए थे। उन केंद्रों पर स्वयं जिला पदाधिकारी के अलावा अन्य नामित वरीय पदाधिकारियों तथा प्रखंड विकास व चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम सहित अन्य मेगा कैंप का निरीक्षण कर कर्मियों व अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान की खासियत यह थी कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रथम डोज के साथ-साथ द्वितीय डोज की व्यवस्था टीकाकरण केंद्रों पर की गई थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण के साथ शारीरिक दूरी और मास्क जरूरी के मंत्र का भी पालन करना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डा अजय कुमार भारती, डीपीएम सुधांशु लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। टीकाकरण अभियान की मानिटरिंग भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उप विकास आयुक्त आरिफ अहसन कर रहे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.