Bihar Unlock HIGHLIGHTS: अनलॉक हुआ बिहार, यह है नया गाइडलाइन, जानिए क्या रही प्रतिक्रिया
Bihar Unlock HIGHLIGHTS कल से बिहार अनलॉक हो गया है। लॉकडाउन समाप्त कर दिया गया। मई के प्रारंभ से ही कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगा दिया गया था। आइए बताते हैं कि भागलपुर के लोगों ने अनलॉक होने पर क्या प्रतिक्रिया दी है।
भागलपुर, ऑनलाइन डेस्क। Bihar Unlock HIGHLIGHTS कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) की रोकथाम के लिए बिहार में आज तक लॉकडाउन है। कल से लॉकडाउन हटा लिया गया है। हालांकि इस दौरान भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। एक सप्ताह के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है।
बिहार में 9 जून से लॉकडाउन हटा लिया जाएगा। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेकिन इस दौरान पूरी छूट नहीं है। लोगों को निर्धारित निर्देश का पालन करना होगा। दुकानों के खोलने का समय और बढ़ा दिया गया है। अब शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें। पहले दोपहर दो बजे तक था समय। राज्य भर में नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा। दिन में निजी गाड़ियों के परिचालन पर रोक नहीं रहेगी। शाम 7 से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ़्यू रहेगा। निजी कार्यालय खुलेगे, हालांकि 50 फीसद उपस्थिति होगी। अभी तक वर्क फ्रॉम होम की अनुमति है। सरकारी कार्यालयों में 50 फीसद उपस्थिति रहेगी। चार बजे तक इसका समय निर्धारित है। शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई होगी।
भागलपुर शहर के व्यापारी अश्विनी कुमार, रतन कुमार, प्रकाश खंडेलवाल और संदीप खंडेलवाल ने कहा कि सरकार कोरोना को लेकर गंभीर है। अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Unlock Guideline: बिहार में लॉकडाउन समाप्त, अब अनलॉक- 1 में शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें, वाहन भी चलेंगे
लॉकडाउन के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आयी है। इसी वजह बिहार को पूरी तरह लॉकडाउन से मुक्त नहीं किया जा रहा है। बिहार को धीरे-धीरे अनलॉक किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों ने अपील की है कि अभी बिहार कोरोना मुक्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी संयमित रहें। घरों ने ना निकलें। मास्क का प्रयोग जरुर करें।
इस बीच भागलपुर के व्यापारियों ने प्रतिक्रिया दी है कि अब कुछ राहत मिली है। व्यापारियों को इससे लाभ होगा। वहीं, ग्राहकों को भी दुकान में समान खरीदारी करने के लिए ज्यादा समय मिलेंगे। धीरे-धीरे स्थिति समान्य हो जाएगा। लेकिन व्यापारियों ने यह भी अपील की है कि दुकान में आने वाले ग्राहक कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। मास्क पहनकर आएं। दुकान में शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखें।
दुकानदार रवि शंकर कुमार, शशिकांत साह, प्यारे हिंद, रोहित, राजीव, पप्पू आदि ने कहा कि बिहार अब अनलॉक की ओर बढ़ रहा है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कोरोना पर भी अंकुश लग रहा है। संक्रमितों की संख्या घटी है।
यह भी पढ़ें: Bihar Unlock Update: बिहार में लॉकडाउन खत्म, अनलॉक-1 शुरू, मिली बड़ी छूट, सीएम नीतीश ने की घोषणा