Move to Jagran APP

BJP : बोले प्रदेश अध्‍यक्ष- सत्ता आती है और जाती है... इसलिए संगठन को मजबूत करना ही कार्यकर्ता का ध्‍येय हो Bhagalpur News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भागलपुर पहुंचे। उनका यहां कार्यकर्ताओं ने स्‍वागत किया। आज उनका कई कार्यक्रम है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 01:24 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 01:24 PM (IST)
BJP : बोले प्रदेश अध्‍यक्ष- सत्ता आती है और जाती है... इसलिए संगठन को मजबूत करना ही कार्यकर्ता का ध्‍येय हो Bhagalpur News
BJP : बोले प्रदेश अध्‍यक्ष- सत्ता आती है और जाती है... इसलिए संगठन को मजबूत करना ही कार्यकर्ता का ध्‍येय हो Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि सत्ता आती है और जाती है। लेकिन संगठन की शक्ति जब मजबूत होती है तो उसका फल आने वाले पीढ़ी के कार्यकर्ता को मिलता है।

loksabha election banner

स्थानीय होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की ताकत बढऩे से ही नरेंद्र मोदी की सरकार आज कठिन से कठिन निर्णय ले रही है। कई मामले में हमारे विरोधी भी समर्थन दे रहे हैं। यह हम सभी कार्यकर्ताओं के कार्य का नतीजा है।

उन्होंने उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार में चुनाव जदयू, भाजपा नहीं बल्कि एनडीए गठबंधन लड़ रहा है इसलिए प्रत्याशी को जिताने में अपनी महत्ती भूमिका अदा करें। बैठक में प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल भी थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने की।

प्रदेश अध्यक्ष ने बेहतर सदस्यता कार्य के लिए टीम को बधाई दी। ज्ञात हो कि भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने प्रदेश से मिले एक लाख के लक्ष्य को पार कर अपने द्वारा निर्धारित सदस्यता लक्ष्य दो लाख को लगभग पूरा कर लिया। जिसकी वजह से बिहार में पहला स्थान प्राप्त हुआ।

मौके पर हरिवंश मनी सिंह, विजय सिंह प्रमुख, नरेश मिश्रा, नभय चौधरी, अभय वर्मन, जिला प्रभारी राजेश वर्मा, लोकसभा प्रभारी कुमार प्रणय, विधान पार्षद डॉक्टर एनके यादव, मेयर सीमा शाह, डॉ प्रीति शेखर, पवन मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, सरस्वती कुमार, विजय कुशवाहा, मुकेश सिंह, प्रो किरण सिंह, कन्हाई मंडल, दिलीप निराला, सोनू घोष, प्रो आशा ओझा, गुड्डू शुक्ला, अजय कनोडिया, विपुल सिंह, मुरारी पासवान, भरत साह, सुधीर पांडे, डॉ संजय सिंह, दीपक सिंह, पंचम श्रीवास्तव, बंटी यादव, अमन पासवान, पवन यादव,अभिनव सिंह,संजीव सिंह, प्रिंस मंडल, गोपाल मंडल, मनीष दास, प्यारे हिंद, आदित्य पांडे, मंडल अध्यक्ष देवव्रत घोष, विजय साह, राजकिशोर सिंह, रामनाथ पासवान थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.