बिहार : मां को खाना पहुंचाने गई थी सात वर्षीय बच्ची, रास्ते में हो गया यह बड़ा कांड
बिहार के लखीसराय में मासूम के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का किया प्रयास का एक मामला सामने में आया है। दुष्कर्म में असफल होने पर एक बच्ची के साथ मारपीट की गई। वह अपनी मां को खाना पहुंचाने के लिए गई थी।
संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। बिहार के लखीसराय के बड़हिया पुलिस अंचल के वीरूपुर थाना अंतर्गत निजाय-गिरधरपुर पथ पर बुधवार की देर शाम को सात वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दुष्कर्म करने में असफल होने पर बच्ची के साथ मारपीट की गई है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय एक गांव की सात वर्षीय बच्ची अपनी मां को खाना पहुंचाने निजाय स्थित दुर्गा मंदिर जा रही थी। उसकी मां निजाय दुर्गा मंदिर परिसर में शृंगार, खिलौने आदि बेचने की दुकान खोली थी। वह घर से खाना लेकर मां को पहुंचाने अकेली जा रही थी। गिरधरपुर-निजाय के बीच सुनसान रास्ते में वीरुपुर के फूलो झा बाइक से जा रहा था। उसने बच्ची को बहला फुसलाकर कहा कि वह भी निजाय जा रहा है। वह उसकी मां एवं पिता को पहचानते हैं। यह कहकर उसने उस लड़की को अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद कुछ दूर जाने पर सुनसान जगह देखकर बाइक रोक दी लड़की के साथ गलत हरकत करने लगा।
सड़क किनारे खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जब लड़की ने विरोध की तो उसके साथ मारपीट भी की। बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से अपने आप को छुड़ाकर वहां से भागकर निजाय पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां बच्ची को साथ कर वीरुपुर थाना पहुंचकर वीरुपुर के फूलो झा के खिलाफ आवेदन दिया।
थानाध्यक्ष रामशरण पासवान ने बताया कि बच्ची की मां के आवेदन पर फूलो झा के विरुद्ध केस दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है। आरोपित फूलो झा की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। उधर लड़की को मेडिकल जांच के लिए लखीसराय ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि इससे पहले भी इस युवक ने इस तरह की हरकत की थी।