बिहार में 60000 करोड़ का मेगा मरीन ड्राइव! भागलपुर जाह्नवी धाम से विदुपुर तक 180 KM रिवर फ्रंट, पटना से सीधा जुड़ाव
Bihar River Front Marine Drive: राज्य सरकार ने भागलपुर के राघोपुर (जाह्नवी धाम) से वैशाली के विदुपुर तक 180 किलोमीटर ...और पढ़ें
-1789355200221_m.webp)
Bihar River Front Marine Drive: जाह्नवी धाम-सिमरिया घाट से विदुपुर तक ₹60 हजार करोड़ से बनेगा रिवर फ्रंट; PPP मॉडल पर 180 किमी मरीन ड्राइव
HighLights
भागलपुर से विदुपुर तक 180 KM लंबा रिवर फ्रंट बनेगा।
परियोजना की अनुमानित लागत 60,000 करोड़ रुपये, पीपीपी मॉडल पर।
जाह्नवी धाम में हर की पौड़ी जैसा भव्य कॉरिडोर बनेगा।
संवाद सूत्र, बिहपुर (भागलपुर)। Bihar River Front Marine Drive: वर्षों से गंगा के भीषण कटाव और विस्थापन का दंश झेल रहे नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर-शंकरपुर इलाके की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है। राज्य सरकार ने गंगा तट के समानांतर एक ऐतिहासिक मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की है।
इसके तहत भागलपुर के राघोपुर स्थित ऐतिहासिक जाह्नवी धाम से बेगूसराय के सिमरिया घाट होते हुए वैशाली के विदुपुर तक करीब 180 किलोमीटर लंबा अत्याधुनिक 'रिवर फ्रंट' (मरीन ड्राइव) विकसित किया जाएगा। लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह ड्रीम प्रोजेक्ट पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर धरातल पर उतारा जाएगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर बीते पांच सितंबर को राघोपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ स्थानीय विधायक सह पथ निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री इं. शैलेंद्र ने विस्तृत विमर्श किया था। उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने इस बहुउद्देशीय रिवर फ्रंट को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में शामिल कर लिया है। परियोजना को सुचारू और तेजी से पूरा करने के लिए दो से चार चरणों में विभाजित कर निर्माण कराए जाने की योजना है।
180 KM लंबा नेटवर्क, पटना के सिक्स लेन से सीधा जुड़ाव
परियोजना के भौगोलिक खाके के अनुसार, प्रथम हिस्से में राघोपुर जाह्नवी धाम से सिमरिया घाट तक लगभग 80 किलोमीटर और सिमरिया घाट से विदुपुर तक करीब 100 किलोमीटर लंबा रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। यह विशाल मरीन ड्राइव विदुपुर पहुंचकर पटना और आसपास के प्रमुख सिक्स-लेन सड़क नेटवर्क से सीधे जुड़ जाएगा। इससे अंग प्रदेश, मिथिला और सीमांचल के जिलों से राजधानी पटना की दूरी और यात्रा समय में अभूतपूर्व कमी आएगी।
भागलपुर के खरीक (जाह्नवी धाम) से बेगूसराय के सिमरिया घाट होते हुए वैशाली के विदुपुर तक बनेगा 180 किमी लंबा रिवर फ्रंट (मरीन ड्राइव)
पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर कुल ₹60 हजार करोड़ की अनुमानित लागत से 2 से 4 चरणों में पूरा होगा मेगा प्रोजेक्ट
विदुपुर में पटना समेत प्रमुख सिक्स लेन नेटवर्क से जुड़ेगा रिवर फ्रंट; एलिवेटेड रोड, अलाइनमेंट व सर्वे के लिए जल्द बनेगी डीपीआर
राघोपुर-जाह्नवी धाम में हर की पौड़ी व अजगैबीनाथ की तर्ज पर बनेगा भव्य कॉरिडोर; धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा भारी बढ़ावा
सरकार जल्द ही तकनीकी एजेंसी को सूचीबद्ध (इम्पैनल) कर अलाइनमेंट, फिजिबिलिटी स्टडी, डिजाइन, मिट्टी व गाद निष्कासन (ड्रेजिंग) और एलिवेटेड स्ट्रक्चर के निर्धारण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का जिम्मा सौंपने जा रही है।
हर की पौड़ी और अजगैबीनाथ की तर्ज पर बनेगा कॉरिडोर
इस दूरगामी परियोजना की महत्ता को रेखांकित करते हुए विधायक इं. शैलेंद्र ने बताया कि राघोपुर-जाह्नवी धाम में गंगा के उत्तरायण होने के कारण इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशिष्ट है। यहां मुख्य मार्ग से लेकर गंगा बांध तक हरिद्वार की प्रसिद्ध 'हर की पौड़ी' और सुल्तानगंज के 'अजगैबीनाथ धाम' की तर्ज पर एक भव्य धार्मिक कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा।
रिवर फ्रंट के किनारे आधुनिक घाट, रिवर वॉक-वे, हरित पट्टी और प्रकाश की विश्वस्तरीय व्यवस्था होगी। इस विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के विकसित होने से न केवल कटाव की समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा, बल्कि बड़े पैमाने पर स्थानीय युवाओं के लिए व्यापार, आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) और धार्मिक पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।
