Move to Jagran APP

Bihar Politics : उपेंद्र कुशवाहा ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात, बोले- आम लोगों का सहयोग जरूरी, अभी भी बिक रही शराब

Bihar Politics उपेंद्र कुशवाहा ने शराबबंदी पर बड़ी बात कही है। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग चोरी-छुपे इसे बेच रहे हैं। इसपर काबू पाने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है। बिना उनके सहयोग इस पर काबू...!

By Abhishek KumarEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 01:44 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 01:44 PM (IST)
Bihar Politics : उपेंद्र कुशवाहा ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात, बोले- आम लोगों का सहयोग जरूरी, अभी भी बिक रही शराब
Bihar Politics : पत्रकारों से बातचीत करते उपेंद्र कुशवाहा। जागरण।

संवाद सहयोगी, नवगछिया। Bihar Politics : जदयू के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शराबबंदी के बाद भी कुछ लोग चोरी-छुपे इसे बेच रहे हैं। इस पर काबू पाने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है। वे नवगछिया में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

बताया बिहार दौरा का कारण 

उन्होंने कहा बिहार में जनता दल यूनाइटेड को नंबर वन पार्टी बनाने के लिए वह पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों के कल्याण के लिए हमेशा सोचते हैं। उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए योजनाएं भी लागू कर रहे हैं। कहा, बिहार पहला राज्य है जहां कोरोना से मृत व्यक्तियों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये दिए जा रहे हैं। 

लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्‍ध कराएं कार्यकर्ता 

 उन्‍होंने कहा कि वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली रकम छोटी जरूर है। किंतु इससे उन लोगों को परिवार में सम्मान मिलता है। कार्यकर्ताओं को उन्‍होंने विभिन्‍न योजनाओं के बारे में लोगोंं को जानकारी उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही समाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। 

नवगछिया को जिला बनाने के लिए अब केवल घोषण बांंकी  

वहीं मौके विधायक गोपाल मंडल के नवगछिया जिला बनाने की मांग पर कहा कि नवगछिया जिला बनाने के लिए आदेश हो गया है। बस घोषणा बांकी है। मौके पर पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा, प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा, प्रदेश सचिव हिमांशु पटेल, प्रदेश सचिव धीरज कुमार, प्रदेश सचिव मदन चौधरी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद निषाद, प्रदेश सचिव संजय मेहता, प्रशांत पंकज, सुभाष चंद्रवंशी, रणधीर सिंह, खुर्शीद आलम, गोविंद कुशवाहा, अमरेंद्र केवट,कौशल सिंह, पप्पू सिंह व जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.