विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: RCP Singh ही नहीं IPS लिपि सिंह की भी हो रही चर्चा, ऐसा नहीं हो रहा पहली बार

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2022 07:01 AM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 07:07 AM (IST)

Bihar Politics सीएम नीतीश कुमार के हनुमान कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP Singh पर जदयू की ओर से ...और पढ़ें

RCP Singh की बेटी हैं IPS लिपि सिंह।
RCP Singh की बेटी हैं IPS लिपि सिंह।

Bihar Politics, आनलाइन डेस्क, भागलपुर: एक बार फिर बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। सत्तारूढ़ दल जदयू का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। चर्चा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) भी हैं। कभी सीएम नीतीश कुमार के हनुमान कहे जाने वाले आरसीपी सिंह को जदयू ने नोटिस भेज 9 सालों में बड़ी प्रापर्टी खरीदने का आरोप लगाया है। मामले में आरसीपी सिंह की दोनों बेटियों का नाम भी चर्चा में है। नोटिस अनुसार, सहरसा एसपी IPS लिपि सिंह का नाम बतौर खरीददार चर्चा में हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है कि राजनीति के चलते आरसीपी सिंह की अफसर बिटिया लिपि सिंह का नाम चर्चा में आया हो। इससे पहले भी लिपि सिंह पर कई राजनीतिक आरोप लगते रहे हैं। जदयू के नोटिस के अनुसार, बड़ी संख्या में खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री आरसीपी सिंह की पत्नी गिरिजा देवी और दोनों बेटियों लिपि सिंह और लता सिंह के नाम पर है। यह संपत्ति 9 सालों में 2013 से 2022 तक खरीदी गई है। पार्टी ने इसके लिए आरसीपी सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। इधर, पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू से से इस्तीफा दे दिया है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने चार अगस्त को आरसीपी सिंह को पत्र लिखकर इसका जवाब देने को कहा था कि उन पर विगत 9 वर्षों में 52 भूखंड खरीदने के आरोप पार्टी के ही दो लोगों द्वारा लगाए गए हैं। 

पहले भी राजनीतिक चर्चा में रहीं लिपि सिंह

लेडी सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस लिपि सिंह 2016 बैच से निकली तेज तर्रार महिला अधिकारी हैं। सहरसा से पहले मुंगेर में उनकी पोस्टिंग रही। मुंगेर में विधानसभा चुनाव के दौरान आरोप लगे कि सत्तारूढ़ दल के नेता आरसीपी सिंह की बेटी होने के चलते लिपि सिंह का ट्रांसफर नहीं किया गया। मुंगेर में दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना के चलते उनपर ये आरोप लगाए गए।

  • लिपि सिंह की चर्चा ट्रेनिंग और पोस्टिंग तक होती रही। ऐसा कहा जाने लगा कि ट्रेनिंग के बाद उनकी पोस्टिंग ज्यादातर पिता आरसीपी सिंह के आसपास रही।

अनंत सिंह गिरफ्तारी

बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली लिपि सिंह पर सजायाफ्ता अनंत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह अपने पिता आरसीपी सिंह के इशारों पर उन्हें फंसा रही हैं। अनंत सिंह के मोकामा स्थित घर से एक-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इस मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया है। बता दें कि अनंत सिंह आर्म्स एक्ट मामले में फरार हो गए थे। उन्होंने दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर किया। बाहुबली को कस्टडी में लेने गई लिपि सिंह ने अपने पिता आरसीपी सिंह की गाड़ी का इस्तेमाल किया। इसपर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

  • लिपि सिंह के पति आईएस सुहर्ष भगत हैं। वे वर्तमान में पूर्णिया के डीएम हैं।
  • लिपि सिंह वर्तमान में सहरसा की एसपी हैं।
  • हाल ही में उनकी चर्चा फेक ट्विटर अकाउंट के लिए भी हुई।
  • उनके नाम से बनाए गए फेक अकाउंट से द कश्मीर फाइल फिल्म को लेकर एक विवादित पोस्ट किया गया था।
  • मामले पर लिपि सिंह ने आईटी सेल से शिकायत दर्ज कराई थी। इसपर जांच चल रही है।