Move to Jagran APP

कांग्रेस के नए तेवर- UP के तर्ज पर बिहार में 40% महिलाओं को टिकट का ऐलान, तारिक अनवर ने भी तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

Bihar Politics तारिक अनवर ने कहा कि यूपी के तर्ज पर बिहार विधानसभा सीटों पर महिलाओं को मिलेगा 40 फीसद आरक्षण। तेजस्वी ने नहीं निभाया गठबंधन धर्म कांग्रेस भविष्य में अकेले लड़ेगी चुनाव। 30 वर्ष पहले कांग्रेस लगवाया कल-करखाना अब निवेशकों में लगता है भय।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 01:34 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 01:34 PM (IST)
कांग्रेस के नए तेवर- UP के तर्ज पर बिहार में 40% महिलाओं को टिकट का ऐलान, तारिक अनवर ने भी तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
तारिक अनवर ने तेजस्वी और आरजेडी पर साधा निशाना--

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Politics: 'कांग्रेस आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की अभी तैयारी कर रही है। इसके लिए राज्यस्तर से प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने महिलाओं को विधानसभा चुनाव के 40 फीसद सीटों पर लड़ाएगी। यूपी के तर्ज पर बिहार विधानसभा सीटों में भी महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी।' उक्त बातें शनिवार को हबीबपुर स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज जमाल के आवास पर शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक अनवर ने कही। उन्होंने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर भी निाना साधा।

prime article banner

उन्होंने कहा, पिछले दिनों विधानसभा चुनाव में राजद व कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा। इस बार अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। राजद के अकेले चुनाव में जाने पर कांग्रेस को सीख मिली है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने तो गठबंधन धर्म निभाया है। RJD अकेले चुनाव में जाना चाहते है। इससे पार्टी को सबक मिली है और अब आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। क्योंकि कांग्रेस छोटे दल के वैशाखी पर नहीं चलेगी। पार्टी लंबे समय तक सत्ता में रही है। पार्टी की प्रतिष्ठा वापस लौटेगी। दोनों विधानसभा के उपचुनाव सीटों पर पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहेगा।

उन्होंने कहा कि श्री बाबू के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 16 वर्ष तक पद पर रहने का अवसर मिला है। लेकिन बिहार की शक्ल व सूरत नहीं बदली नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार निचले पायदान पर है। राज्य में कांग्रेस की पूर्ण वापसी होगी। 30 वर्षो में कांग्रेस में दुर्गती हुई है। जाहिर है कुछ कमी थी, जिसका जनता ने विकल्प खोज लिया। 30 वर्ष पहले कांग्रेस के शासन में राज्य में कल-कारखाने की स्थापना हुई। अब सब उजड़ने लगे हैं। यहां कानून का राज नहीं है। उद्यमी भय के माहौल में निवेश करने को उद्यमी तैयार नहीं है।

इस दौरान हमलावर अंदाज में अनवर ने कहा, बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन बेचारे हो गए है। वो राज्य के लिए एनआरआइ बन गए है। उनका अधिकांश समय दिल्ली में गुजरता है। राष्ट्रीय स्तर के नेता थे उन्हें बिहार में भेजकर कद छोटा कर दिया है। उन्हें उद्योग मंत्री बनाने का कोई मतलब नहीं है। रेशमी शहर में बुनकरों को रोजगार के अभाव में पलायन करना पड़ रहा है। इन्हें सरकार सरकारी मदद की जरूरत है। इसके बाद तारिक अनवर वो तारापुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क व प्रचार के लिए रवाना हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.