बिहार राजनीति : ओवैसी की पार्टी में हुई टूट पर JDU का बड़ा रिएक्शन- BJP में कोई मुस्लिम MLA कैसे आएगा
बिहार राजनीति असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM में टूट पर JDU की बड़ी प्रतिक्रिया आयी है। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि BJP में कोई मुस्लिम MLA नहीं आता है। इस कारण जदयू में भी ऐसे लोग आने से परहेज करते हैं। क्योंकि जदयू व भाजपा साथ में है।
बिहार राजनीति : ऑनलाइन डेस्क। बिहार में मुस्लिम और राजद को साधने के लिए हमेशा से कुछ ना कुछ होते रहता है। हाल में एआइएमआइएम के बिहार के चार विधायक राजद में शामिल हो गए। यहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के पांच विधायक थे। एआइएमआइएम में हुई टूट पर जदयू की बड़ी प्रतिक्रिया आयी है। जदयू के चार बार से लगातार विधायक रहे नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मुस्लिम शामिल नहीं होना चाहते हैं। जदयू का भाजपा से गठबंधन है, इस कारण मुस्लिम विधायक जदयू में शामिल नहीं होना चाहते हैं और भाजपा में तो मुस्लिम विधायक और इस जाति के लोग जाते ही नहीं हैं।
भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने आगे कहा कि भाजपा के मुसलमानों के लिए कोई अहित कार्य नहीं किया है। इसके बावजूद भाजपा को लेकर इस वर्ग के लोगों में संशय रहता है। भारतीय जनता पार्टी से मुसलमानों को नफरत है। उन्होंने कहा कि राजद ने जितना मुसलमानों के हित में कार्य किया है, उससे बहुत ज्यादा हमारे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। फिर भी भाजपा से हमारा गठबंधन रहने के कारण मुस्लिम लोग हमारे साथ नहीं आते।
विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि भाजपा से जदयू का गठबंधन यहां अभी जारी है और आगे भी गठबंधन रहेगा। राजद के साथ जदयू के जाने का कोई प्रश्न नहीं है। राजद में जाने से जदयू को कोई फायदा नहींं है। राजद को जदयू को वोट मिलता है लेकिन जदयू को राजद का वोट नहीं मिलता है। जब राजद के वोटर जदयू को मतदान करेंगे ही नहीं, तो राजद से गठबंधन करने से क्या फयादा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेगा। गठबंधन को लेकर पार्टी के शीर्ष नेता फैसला करते हैं, वहीं सबको मान्य रहता है। भाजपा व जदयू के नेताओं में हो रहे बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि दोनों ओर के नेता बोल रहे हैं।