Move to Jagran APP

'BJP ने आरसीपी और चिराग के जरिए JDU को कमजोर करने का किया प्रयास, लेकिन इस बार खा गए धोखा'

Bihar politics भागलपुर में जदयू के विधायक व प्रदेश नेता ने एक प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि भाजपा ने हमेशा सरकार में रहकर जदयू के साथ विपक्ष के जैसा व्‍यवहार किया। भाजपा ने कभी चिराग पासवान तो कभी आरसीपी सिंह के जरिए जदयू को कमजोर किया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 08:57 PM (IST)
'BJP ने आरसीपी और चिराग के जरिए JDU को कमजोर करने का किया प्रयास, लेकिन इस बार खा गए धोखा'
Bihar politics : भगलपुर में प्रेस कॉफ्रेंस करते जदयू नेता।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (रामचंद्र प्रसाद सिंह) यात्रा पर निकल पड़े हैं। ऐसे में जदयू नेतृत्व अभी से डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। पार्टी कैडर को स्पष्ट संदेश देने के लिए शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष सह सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने शुक्रवार को जदयू के प्रदेश महासचिव विभूति प्रसाद गोस्वामी के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। जदयू जिलाध्यक्ष ने भाजपा और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पर जमकर निशाना साधा। जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जदयू को खत्म करने की साजिश कर रही थी। इसलिए गठबंधन तोड़ने का निर्णय लिया गया। 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग माडल के जरिये जदयू को कमजोर करने की साजिश की गई थी।

loksabha election banner

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते आरसीपी सिंह ने भी पार्टी को कमजोर करने की साजिश की। जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि भागलपुर का एक एक जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार के साथ है। आरसीपी भागलपुर आ कर देख लें, उनके साथ जदयू का एक कार्यकर्ता नहीं जाएंगे। आरसीपी अगर भागलपुर में सभा करेंगे, तो वह पूरी तरह से फ्लाप साबित होगा। जदयू महासचिव विभूति गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को पहचान दी। आरसीपी आज नीतीश कुमार के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भागलपुर में जदयू का एक भी कार्यकर्ता आरसीपी के साथ नहीं जाएंगे।

जदयू ने भाजपा पर लगाए कई आरोप

  • भागलपुर जदयू का एक एक कार्यकर्ता नीतीश के साथ : प्रो. ललित मंडल
  • भाजपा ने हमेशा विपक्ष की तरह जदयू के साथ किया व्‍यवहार
  • जदयू नेताओं ने RCP सिंह को कहा-भागलपुर आकर देखिए, कोई कार्यकर्ता आपके साथ नहीं है
  • विधानसभा में भी भाजपा विपक्ष की तरह करती थी व्यवहार

बूथ स्तर तक का एक एक कार्यकर्ता नीतीश कुमार के साथ है। जदयू नेताओं ने कहा कि आरसीपी भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा नेता के रूप में भागलपुर आएंगे, तो हमलोगों को कोई आपत्ति नहीं होगी। ऐसे अगर आरसीपी भागलपुर आएंगे, तो हमलोग काला बिल्ला लगा कर विरोध दर्ज कराएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.